देशभर में छठ का महापर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। यह चार दिनों तक चलने वाला पर्व आज संपन्न हो गया। व्रतियों ने घाटों पर उगते सूर्य की उपासना की और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।
.
रात से ही रायपुर के महादेव घाट, बिलासपुर के अरपा घाट और अन्य तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रती सूप लेकर नदी में अर्घ्य देने के लिए उतरे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
घाटों पर दूर-दूर तक छठी मैया के गीतों की गूंज सुनाई दी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, अंबिकापुर सहित अन्य शहरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
ये तस्वीरें देखिए…






बिलासपुर में उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटों छठ महापर्व संपन्न हुआ।

घाटों पर व्रती महिला के साथ उनके परिजन भी देर रात से मौजूद रहे।

रायगढ़ में अर्घ्य देने की तैयारी करती हुई व्रती महिलाएं और उनके परिजन।

बिलासपुर में तड़के से ही दउरा (टोकरा) लेकर श्रद्धालु पहुंचे थे।

घाटों पर बैंड बाजे के साथ छठी मैया के गीत गूंजते रहे।
छठ महापर्व का अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाएं
<
