कबीरधाम जिले में गुरुवार शाम लगभग 6:45 बजे कुकदूर रोड पर अज्ञात वाहन की एक बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर दो युवक और महिला सवार होकर ग्राम बकेला से सैगोना की ओर जा रहे थे। जब वे कुकदूर रोड पर पहुंचे तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला समेत तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सहित तीनों…
Author: admin
भिलाई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुर्ग यातायात पुलिस ने ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत हेलमेट अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशेष बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान सेंट्रल एवेन्यू रोड को ‘हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन’ घोषित किया गया, जिससे सड़क हादसो.नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नागरिकों को ‘सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी भी आपकी’ का संदेश दिया। बैनर और पोस्टर के माध्यम से हेलमेट को केवल जुर्माने से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन का सुरक्षा कवच बताया गया।सेंट्रल एवेन्यू रोड को ‘हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन’ बनाने…
दुर्ग जिले के जामुल पुलिस ने नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुषार महानंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजीव नगर बीईसी चौक जामुल, हाल लोधी पारा देवेंद्र नगर रायपुर के रूप में.18 अक्टूबर को पकड़ाए थे दो आरोपी,उनकी निशानदेही पर कार्रवाई दरअसल 18 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने मंगल बाजार छावनी के पास दो युवक नशीली दवाओं की बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस की…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तारछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में सरपंच पति भी शामिल है।.सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव में हुई इस घटना में सरपंच जयसुधा चंद्राकर के पति हेमंत चंद्राकर (50), उनके भतीजे मनीष चंद्राकर, अंकित चंद्राकर और लोकेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला…
कोरबा में कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करते.यह घटना बालको थाना क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा में हुई। मृतका यामिनी यादव (16 वर्ष) अपने मामा तीजराम यादव के घर पर एक सहेली के साथ रहती थी। दोनों स्थानीय विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्राएं थीं। बुधवार सुबह तीजराम काम पर चले गए थे और घर के अन्य सदस्य अपने कामों…
IG मिश्रा ने कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी सतर्क रहें, गश्त बढ़ाएंराज्योत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कल 31 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के रायपुर बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमे.बैठक में आगामी कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की बदमाशी, हुल्लड़बाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपराधिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में…
छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अब तक 71% मतदाताओं का मिलान किया जा चुका है। यह मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर बीएलओ (Booth Level Officer) द्वारा किया गया है। लेकिन जल्द ही एन्यूमरेशन फेज के दौरान यह मिलान और.घर-घर सर्वे करके होगा मिलानसाल 2003 के बाद कई मतदाता स्थानांतरित हो गए हैं, और मतदान केंद्रों का परिसीमन भी हुआ है। फिलहाल बीएलओ ने केवल अपने मतदान केंद्रों के मतदाताओं का मिलान किया है। लेकिन जैसे ही घर-घर सर्वे शुरू होगा, यह मिलान प्रतिशत 10-15% तक और बढ़ सकता है।महिला मतदाताओं का मिलानछत्तीसगढ़…
छ्त्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 का कर्मचारी एक किसान से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है। ACB की टीम ने कार्रवाई की है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।.बताया जा रहा है कि, किसान सामनाथ बघेल की पत्नी रामबती बघेल की सर्पदंश से मौत हुई थी। जिसके बाद उसे प्राकृतिक आपदा सहायता राशि निकलवाने के लिए तहसील के कर्मचारी हेम कुमार पाणिग्रही ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आज गुरुवार को किसान 25 हजार रुपए लेकर पहुंचा था।वहीं ACB की टीम ने रिश्वत लेते उसे रंगे हाथ…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरगुजा प्रवास से लौटने के बाद नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर सरगुजा पहुंचे और नेशनल हाईवे के सड़क की दुर्दशा देखी। चीफ इंजीनियर ने बताया कि नेशनल हाईवे 43 के पुर्ननिर्माण के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ की स्वीकृति मिली है। ने.अंबिकापुर में नेशनल हाईवे की सड़कों की दुर्दशा हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों का चलना दुभर हो गया है। लोग गड्ढों के कारण रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं। खराब सड़कों के कारण बारिश में सड़कों में हो रहे हादसों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहे। बुधवार को…
चोर कपड़ा-किराना की दुकान में चोरी करने के लिए पहुंचे, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें चोर सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। चोरों ने कपड़ा दुकान से कैश और अपने लिए नए कपड़ों के साथ ही तकरीबन 1 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्.गारे का रहने वाला दुलामुणी चौधरी गांव में अंश वस्त्रालय और किराना दुकान का संचालन करता है। जहां बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे हर दिन की तरह दुकान को बंद…