मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरगुजा प्रवास से लौटने के बाद नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर सरगुजा पहुंचे और नेशनल हाईवे के सड़क की दुर्दशा देखी। चीफ इंजीनियर ने बताया कि नेशनल हाईवे 43 के पुर्ननिर्माण के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ की स्वीकृति मिली है। ने
.
अंबिकापुर में नेशनल हाईवे की सड़कों की दुर्दशा हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों का चलना दुभर हो गया है। लोग गड्ढों के कारण रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं। खराब सड़कों के कारण बारिश में सड़कों में हो रहे हादसों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहे। बुधवार को अंबिकापुर के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खराब सड़कों के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने सड़कों का काम नहीं कराया।

खस्ताहाल सड़कों का किया सीई ने किया निरीक्षण
चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण, कार्य शुरू करने के निर्देश गुरुवार को नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर प्रसाद कश्यप अंबिकापुर पहुंचे। चीफ इंजीनियर नेशनल हाईवे 43 एवं 343 का निरीक्षण किया। नेशनल हाईवे 43 में लुचकी घाट से सिलफिली तक सड़क की दुर्दशा हो चुकी है। खरसिया चौक के पास पहुंच मार्ग में सिर्फ गड्ढे हैं। यही सड़क शहर के बीच से गुजरी है, जिसमें गड्ढे ही गड्ढे हैं।
वहीं नेशनल हाईवे 343 पूरी तरह से उखड़ गई है। इसके नवनिर्माण की स्वीकृति मिली हुई है। दोनों सड़कों की दुर्दशा देखते हुए चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर प्रसाद कश्यप ने बारिश रुकते ही सड़कों के गड्ढे भरने एवं मरम्मत कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

अधिकारियों को तत्काल काम कराने का दिया निर्देश
PWD को सौंपी जाएगी 10.6 किलोमीटर सड़क चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर प्रसाद कश्यप ने बताया कि नेशनल हाईवे 43 की सड़क को फिलहाल चलने लायक बनाया जाएगा। केंद्र सरकार से 10.6 किलोमीटर सड़क के वन टाइम इम्प्रूवमेंट के लिए 46 करोड़ की स्वीकृति मिली है। नई सड़क बनाकर इसे PWD को सौंप दिया जाएगा। इसका कार्य सड़क सूखते ही शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। इसमें लुचकी से लेकर रेलवे स्टेशन तक की सड़क शामिल है।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि नेशनल हाईवे 343 के भी मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। इस सड़क के नवनिर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। इसका काम भी शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल सड़कों में पेंच रिपेयरिंग कर चलने लायक बनाया जाएगा। फिर नवनिर्माण किया जाएगा।
डेढ़ सालों में बनेगी बाईपास रोड चीफ इंजीनियर ने बताया कि अंबिकापुर में बाईपास सड़क 14 किलोमीटर बनाई जाएगी। इसके लिए भी टेंडर हुआ है। यह कार्य 18 माह में पूरा होगा। निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के स्थानीय अधिकारी एवं ठेकेदार भी मौजूद रहे।
<
