![]()
कबीरधाम जिले में गुरुवार शाम लगभग 6:45 बजे कुकदूर रोड पर अज्ञात वाहन की एक बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है।
.
जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर दो युवक और महिला सवार होकर ग्राम बकेला से सैगोना की ओर जा रहे थे। जब वे कुकदूर रोड पर पहुंचे तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला समेत तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सहित तीनों के शव बुरी तरह सड़क पर बिखरे पड़े थे।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पंडरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीनों मृतकों की हुई पहचान
जांच के दौरान हादसे में मारे लोगों की पहचान पंचराम बैगा, 48 वर्ष, निवासी सैगोना, प्रेमलाल बैगा, 35 वर्ष, निवासी बकेला, चीनी बैगा, 30 वर्ष, निवासी बकेला के रूप में हुई है।
एक्सीडेंट करने वाले वाहन का नहीं मिला सुराग
हालांकि, अभी तक एक्सीडेंट करने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वीडियो फुटेज के साथ अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश और अंधेरा भी इस हादसे की मुख्य वजह हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
<
