![]()
छ्त्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 का कर्मचारी एक किसान से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है। ACB की टीम ने कार्रवाई की है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
.
बताया जा रहा है कि, किसान सामनाथ बघेल की पत्नी रामबती बघेल की सर्पदंश से मौत हुई थी। जिसके बाद उसे प्राकृतिक आपदा सहायता राशि निकलवाने के लिए तहसील के कर्मचारी हेम कुमार पाणिग्रही ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आज गुरुवार को किसान 25 हजार रुपए लेकर पहुंचा था।
वहीं ACB की टीम ने रिश्वत लेते उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद आरोपी हेम कुमार पाणिग्राही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
<
