![]()
छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अब तक 71% मतदाताओं का मिलान किया जा चुका है। यह मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर बीएलओ (Booth Level Officer) द्वारा किया गया है। लेकिन जल्द ही एन्यूमरेशन फेज के दौरान यह मिलान और
.
घर-घर सर्वे करके होगा मिलान
साल 2003 के बाद कई मतदाता स्थानांतरित हो गए हैं, और मतदान केंद्रों का परिसीमन भी हुआ है। फिलहाल बीएलओ ने केवल अपने मतदान केंद्रों के मतदाताओं का मिलान किया है। लेकिन जैसे ही घर-घर सर्वे शुरू होगा, यह मिलान प्रतिशत 10-15% तक और बढ़ सकता है।
महिला मतदाताओं का मिलान
छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में 50% महिलाएं हैं। वर्ष 2003 के बाद कई विवाहित महिलाएं अपने मतदान केंद्र से अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो गई हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे में इन महिला मतदाताओं का मिलान 15-20% और बढ़ेगा। इससे कुल मिलान प्रतिशत 94-95% तक हो जाएगा, और केवल कुछ ही मतदाताओं से दस्तावेज़ लिया जाएगा।
सिर्फ 5-6% को दस्तावेज देना होगा
एसआईआर के बाद दस्तावेज़ अपडेट करने की आवश्यकता केवल उन 5-6% मतदाताओं के लिए होगी, जिनका मिलान नहीं हो पाया है। यह प्रक्रिया चुनाव के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मदद करेगी।
हेल्पलाइन नंबर 1950 पर लें मदद
अगर किसी भी मतदाता को अपनी जानकारी अपडेट करने में कोई असुविधा हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकता है या बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के जरिए मदद ले सकता है।
<
