एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर इलाके में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी योगेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पिता सत्यनारायण रजक अभी फरार है।.योगेश रजक ने सेमरा गांव निवासी संजय कुर्रे नामक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4 लाख रुपए लिए थे। इसमें से 3 लाख 20 हजार रुपए चेक के माध्यम से और शेष राशि नकद ली गई थी। यह मामला 2019 का है, जब दोनों की मुलाकात हुई थी।पुलिस के अनुसार, संजय और…
Author: admin
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज पर आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि इसका निर्माण कार्य अभी अधूरा है। ओवरब्रिज के उद्घाटन और मौहारपारा रेलवे फाटक व पुराने फुटओवरब्रिज को बंद करने से लोगों में नाराजगी द.स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए अधूरे ओवरब्रिज को शुरू करना जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उनका मानना है कि जल्दबाजी में किए गए इस फैसले से किसी भी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।शहर को रेलवे पार क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया जा पुलयह पुल मनेंद्रगढ़ शहर को रेलवे…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। कलेक्टर ने इन तीनों को एक साल के लिए धमतरी सहित सात जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।.जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है, उनमें सागर ढीमर, टुमेन्द्र लहरे और राम सोनकर शामिल हैं। 2025 में अब तक जिले में 27 सामाजिक गुंडा फाइलें, 8 निगरानी फाइलें और 10 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।धमतरी पुलिस जिले में गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उनकी आपराधिक गतिविधियों पर…
AVBP ने सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाने लगा है। कांग्रेस के बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इ.पहले जानिए क्या है पूरा मामला गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीएससी फिजिक्स के तीसरे साल में अध्ययनरत छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। छात्र यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में रहता था। वह हॉस्टल से तीन दिन से गायब थ और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी भनक…
कवर्धा में 2 फर्जी मतदाताओं पर FIR दर्ज की गई है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर विधानसभा चुनाव के समय अलग-अलग फोरम पर यह आरोप लगाया था कि वो अपने ही पार्टी के कार्.उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य था कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों को मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र न छोड़ना पड़े, इसलिए सैकड़ों बाहरी लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर फर्जी तरीके से निर्वाचन विभाग को गलत जानकारी देकर जोड़े गए।कवर्धा में दोबारा मतदाता सूची में नाम जुड़वानाजिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि…
पीड़ित महिला पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।राजधानी में बच्चों के खिलौने को लेकर परिजनों में आपस में मारपीट हो गई है। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति के साथ उनके ही पड़ोसियों ने मिलकर मारपीट की। पीड़ित महिला पांच माह की गर्भवती बत.मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजू खांडेकर अपने परिवार के साथ जितेंद्र वर्मा के मकान में किराए से रहते हैं। 29 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उनकी डेढ़ साल की बेटी खेलते-खेलते शत्रुघन गुप्ता के रिमोट वाले खिलौने पर चढ़ गई।…
रायपुर3 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाबा गुरू घासीदास के लिए एक युवक अभद्र टिप्पणी की। शराब के नशे में युवक ने अपशब्द कहे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज के काफी संख्या में लोगों ने SP से मुलाकात की। समाज के लोगों ने आवेदन सौंपकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सतनामी समाज के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख है कि बाबा गुरू घासीदास के लिए सिंधी कॉलोनी में रहने वाला विजय राजपूत के द्वारा अपशब्द कह गए और सतनामी समाज के लिए भी अभद्र टिप्पणी किया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 21 सवाल पूछे हैं, 500 में गैस सिलेंडर, रोजगार, महतारी वंदन, बिजली बिल, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, बैज ने कहा— “ये सवाल राजनीत.कांग्रेस का आरोप: “पीएम के स्वागत में करोड़ों खर्च, अस्पतालों में दवा-बेड नहीं”दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे पर करोड़ों रुपये प्रचार और मंच सजावट पर उड़ा दिए, जबकि रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूति वार्ड में एक बेड पर दो महिलाएं नवजात के साथ सो रही हैं।ये हैं वो 21…
भारतीय रेलवे आने वाले 2-3 वर्षों में पूरे देश में 200 वंदे भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें और 50 नमो भारत रैपिड रेल चलाने की तैयारी कर रहा है। इस मेगा प्रोजेक्ट में अब रायपुर रेल मंडल भी शामिल होने जा रहा है। रेलवे के अनुसार रायपुर को शुरुआती चरण.मंडल प्रशासन ने हावड़ा, मुंबई, जयपुर और असम (कामाख्या) के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड से इस पर सकारात्मक संकेत मिले हैं, यानी जल्द इन रूटों पर ट्रेनें शुरू होने का ऐलान हो सकता है।पूर्वोत्तर भारत से भी होगी सीधी कनेक्टिविटीरायपुर से कामाख्या (असम)…