कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा परियोजना से प्रभावित ग्राम नराईबोध के ग्रामीणों ने अपने रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा प्रकरणों में बाहरी हस्तक्षेप का गंभीर आरोप लगाया है।.ग्रामीणों ने एकजुट होकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने कुछ बाहरी व्यक्तियों पर उनके आंदोलन को निजी स्वार्थ के लिए हाईजैक करने का आरोप लगाया है।ग्रामवासियों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनकी भूमि एसईसीएल गेवरा परियोजना द्वारा अधिग्रहित की गई है। वे उचित मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और अन्य मूलभूत सुविधाओं जैसे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।ग्रामीणों ने कहा है कि वे अपनी मांगों…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बनी है। कवर्धा जिले के पीजी कॉलेज मैदान में चल रहे राज्योत्सव में बैठक व्यवस्था को लेकर मारपीट की घटना हुई है।.कार्यक्रम के दूसरे दिन 3 नवंबर की रात लगभग 12 बजे छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुराग शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।वहीं बेमेतरा जिले में 2 नवंबर को कलेक्टर रणबीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विधायक…
शादीशुदा वकील ने महिला से किया दुष्कर्म।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वकील महिला का केस लड़ते-लड़ते उसे अपना दिल दे दिया। उसने महिला का उसके पति से तलाक कराया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, तब उसने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वकील ने उसे बोला कि उसकी पत्नी से झगड़ा होता है, इसल.दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके पति उसके साथ मारपीट करता है। पति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं है। इसलिए उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में…
राजस्व की टीम के मुताबिक ये शासकीय भूमि है जिसपर अतिक्रमण हुआ है।छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर पंचायत क्षेत्र में शासकीय भूमि पर खुलेआम अतिक्रमण चल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि ये अवैध अतिक्रमण कोई और नहीं बल्कि भाजपा के जिला स्तर के नेता और उनके करीबी कर रहे हैं। सरकार का फायदा उठाकर जमीन की दलाली कर.दरअसल, गुमड़ा-पनेड़ा चौक से स्टेडियम की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसाती नाला के पास में ही पटवारी क्वार्टर बने हुए हैं। गीदम पटवारी के मुताबिक, इन पटवारी क्वार्टर्स के ठीक सामने सड़क के किनारे शासकीय भूमि है।…
कांकेर जिले के आत्मानंद स्कूल में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां 3 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पहली कक्षा की एक बच्ची क्लासरूम में ही रह गई और पूरे स्कूल को बंद कर दिया। जब बच्ची घर वहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंचे। क्लास में रोने.घटना हरणगढ़ के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला की है। बताया जा रहा है बच्ची क्लास में सो गई थी। छुट्टी के बाद टीचर और बाकी सभी बच्चे चले गए। किसी ने नहीं देखा। चपरासी ने भी बिना देखे ताला लगा दिया। शाम 5 बजे परिजनों की मौजूदगी में बच्ची…
.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में लगभग 10 माह बाद जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में अस्पताल से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।समिति के पदाधिकारियों ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना, रोगियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे में सुधार लाना रहा। बैठक में समिति के सदस्यों ने अस्पताल में कई महत्वपूर्ण संसाधनों की कमी पर कार्रवाई की आवश्यकता जताई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए…
वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत उपपरिक्षेत्र डिण्डो के परिसर चेरा में वन विभाग की टीम ने रविवार देर शाम अवैध रूप से खैर लकड़ी परिवहन करते एक पिकअप वाहन को जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 7.15 बजे की गई कार्रवाई में पिकअप क्रमांक यूपी 64 एच 3564 में.बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन में उपवनमंडलाधिकारी प्रेमचंद मिश्रा, रेंजर अजय वर्मा व वनकर्मियों की टीम ने कार्रवाई की। जब्त वाहन का मालिक बलरामपुर के बलंगी निवासी गणेश जायसवाल है, जबकि वाहन चालक उत्तरप्रदेश के बभनी घाघरा निवासी 22 वर्षीय दिनेश कुमार बताया गया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय वन…
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। SPआञ्जनेय वार्ष्णेय ने 80 पुलिसकर्मियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया है। इनमें 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। यह आदेश प्रशासनि.यह स्थानांतरण उन पुलिसकर्मियों के लिए किया गया है जो लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे। जिले में करीब डेढ़ वर्ष से इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं हुआ था।कई पुलिसकर्मी दो साल से ज्यादा समय से एक ही थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। SP आञ्जनेय वार्ष्णेय ने कार्यप्रणाली में सुधार…
.श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी राजिम द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में महंत रामसुंदर दास सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर आचार्य पं. लक्ष्मणेश्वर प्रसाद तिवारी का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। आचार्य ने भी आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें पुष्पमाला और शॉल भेंट की।इस दौरान महंत ने श्रोताओं को आशीर्वचन देते हुए कहा, देश काल और परिस्थितियों को देखकर दिया दान ही सार्थक होता है। बैकुंठ चतुर्दशी पर यह कार्यक्रम होना सौभाग्य की बात है। भगवान की कथा जीवन में एक घड़ी, आधी घड़ी या उससे भी कम मिल जाए, तो भी जीवात्मा का उद्धार हो…
छत्तीसगढ़ में बेस्टो कॉफ कफ सिरप नकली निकली है। असली सिरप की मार्केटिंग करने वाली कंपनी बेस्टोकेम फार्मूलेशंस, दिल्ली ने इसे अपना उत्पाद मानने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए खांसी की सिरप पर बैन लगा दिया गया है।.रिपोर्ट आने के बाद फूड एंड ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को गरियाबंद के कुलेश्वर नाथ मेडिकल के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, विभाग की लैब में जमा 150 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।मेडिकल स्टोर में मिली दवाई में एक्सपायरी डेट नहीं…