![]()
वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत उपपरिक्षेत्र डिण्डो के परिसर चेरा में वन विभाग की टीम ने रविवार देर शाम अवैध रूप से खैर लकड़ी परिवहन करते एक पिकअप वाहन को जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 7.15 बजे की गई कार्रवाई में पिकअप क्रमांक यूपी 64 एच 3564 में
.
बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन में उपवनमंडलाधिकारी प्रेमचंद मिश्रा, रेंजर अजय वर्मा व वनकर्मियों की टीम ने कार्रवाई की। जब्त वाहन का मालिक बलरामपुर के बलंगी निवासी गणेश जायसवाल है, जबकि वाहन चालक उत्तरप्रदेश के बभनी घाघरा निवासी 22 वर्षीय दिनेश कुमार बताया गया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम व वनोपज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
<
