Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The girl was left locked in the school after the holidays. | छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई बच्ची: कांकेर के आत्मानंद स्कूल में लापरवाही; परिजनों ने ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकलवाया – Kanker News
Breaking News

The girl was left locked in the school after the holidays. | छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई बच्ची: कांकेर के आत्मानंद स्कूल में लापरवाही; परिजनों ने ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकलवाया – Kanker News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 1762239950
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के आत्मानंद स्कूल में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां 3 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पहली कक्षा की एक बच्ची क्लासरूम में ही रह गई और पूरे स्कूल को बंद कर दिया। जब बच्ची घर वहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंचे। क्लास में रोने

.

घटना हरणगढ़ के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला की है। बताया जा रहा है बच्ची क्लास में सो गई थी। छुट्टी के बाद टीचर और बाकी सभी बच्चे चले गए। किसी ने नहीं देखा। चपरासी ने भी बिना देखे ताला लगा दिया। शाम 5 बजे परिजनों की मौजूदगी में बच्ची क्लास में ही बंद मिली।

क्लासरूम से बाहर आई बच्ची फिलहाल सुरक्षित है।

क्लासरूम से बाहर आई बच्ची फिलहाल सुरक्षित है।

क्लास के अंदर से रोने की आवाज आई

ग्राम पीवी-8 निवासी गुंजन मंडल रोजाना स्कूल बस से घर लौटती थी। सोमवार को जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब पांच बजे परिजन स्कूल पहुंचे।ॉ

जहां उन्हें भवन के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने पर शिक्षिका और चपरासी ने मौके पर पहुंचकर ताला खोला और बच्ची को बाहर निकाला।

बताया गया कि छुट्टी के समय छात्रा कक्षा में ही सो गई थी। किसी भी शिक्षक या चपरासी ने कक्षा की ठीक से जांच नहीं की और बिना देखे ही ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया।

बच्ची के पिता ने कार्रवाई की मांग की है।

बच्ची के पिता ने कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने जताई नाराजगी

प्रधान पाठिका दिक्षिका साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने चपरासी को फोन कर ताला खुलवाया। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। परिजनों ने कहा कि यदि बच्ची बेहोश हो जाती या कोई अनहोनी होती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होती।

घटना के जांच का आश्वासन

मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्राचार्य ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से इस गंभीर लापरवाही के लिए माफी मांगी और घटना की जांच का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा विभाग से इस मामले की गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

गुंडरदेही से 5 गुना ज्यादा गुरूर में 9.7 मिमी बरसे बादल

May 7, 2026

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.