दुर्ग में मौसम साफ है। सुबह से धूप निकली हुई है।छत्तीसगढ़ में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है और अगले दो दिनों में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।.राज्य में चक्रवात मोन्था का प्रभाव अब खत्म हो गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल, मौसम विभाग ने किसी…
Author: admin
कोन्हेर गार्डन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन और सहकारी बैंक प्रबंधन के साथ संबंधित विभाग के अफसरों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।.लेकिन, सोमवार (3 नवंबर) से कम्प्यूटर ऑपरेटर्स, सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी चार सूत्रीय मांगें पूरी होने के बाद भी काम पर लौटने की चेतावनी दी है।ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार अवकाश के चलते 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने पर संशय की स्थिति बनी हुई…
राजधानी के नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव स्थल तक आने-जाने के लिए सरकार ने निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 4 और 5 नवंबर को उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक राज्योत्सव कार्यक्रमों का आनंद आसानी से ले सकेंगे।.रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों – रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज और कालीबाड़ी चौक से बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।नागरिकों की सुविधा के लिए पहलयह निःशुल्क परिवहन व्यवस्था आम नागरिकों की सुविधा को…
बिलासपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव के दूसरे दिन की रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें शहर को लोकरंग और संगीत की मिठास में सराबोर कर दिया। लोग पंडवानी-राउत नाच और बॉलीवुड सांग पर झूमते नजर आए।.परंपरा और आधुनिकता के संगम से सजी इस शाम में छत्तीसगढ़ी लोककला, नृत्य और आधुनिक गीतों का अनूठा मिश्रण देखने को मिला। वहीं, प्रसिद्ध गायिका ऐश्वर्या पंडित ने बॉलीवुड सांग गाए। लोक कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं में विकास की प्रदर्शनी भी लगाई गई।छत्तीसगढ़ी लोककला, नृत्य और आधुनिक गीतों का अनूठा संगम देखने को मिला।रंग-बिरंगे परिधानों में प्रस्तुतिशाम 5…
न्यायलय ने गांजा तस्करों को 5-5 साल की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से दंडित किया हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गांजे की तस्करी करते 2 आरोपी पकड़ाए है। उनके पास पिट्ठू बैग में 5 किलो गांजा था। पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है।.दरअसल ये घटना जनवरी 2024 की है। डेढ़ साल बाद कोर्ट ने आरोपियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है और 10 हजार जुर्माना भी लगाया है।अब जानिए पूरा मामलाअभियोजना पक्ष के मुताबिक,मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि 30 जनवरी 2024 को कोतवाली उप निरीक्षक दीपिका नर्मलकार को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के…
छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से घर-घर मतदाता सत्यापन की शुरुआत होगी।छत्तीसगढ़ में आज यानी मंगलवार से बिहार की तर्ज पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होगा। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे। BLO हर घर में 3 बार जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दस्तावेज मांगे जाएंगे, फिर मिलान किया जाएगा.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत पड़ेगी, जबकि बाकी 90-94 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा पहले से उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के केस में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत मंजूर की है।.सरकारी वकील ने अदालत में तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने बताया कि दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उन पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस छापेमारी में उनके घर से कई ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा वे बिना लाइसेंस के अवैध सूदखोरी भी करते पाए गए।सरकारी…
राजधानी के कचना इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे चाकूबाजी की घटना में 15 साल के नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग अपने बड़े भाई के साथ जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी में रहने वाला युवक मिला। उसने जुआ खेलने के लिए चलने को कहा। नाबालिग ने मना किया तो युवक भड़.आरोपी के मकान को जलाने की कोशिश, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनातबीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर भी युवक ने हमला किया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नाबालिग ने दम तोड़ दिया। नाबालिग की मौत के बाद कॉलोनी में…
आधुनिक युग में भी छत्तीसगढ़ में बाल विवाह जैसी कुप्रथा थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक तंत्र के तमाम प्रयासों के बावजूद ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में अब भी नाबालिग बच्चों की शादी रचाई जा रही है।.महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक सरगुजा इलाके में ज्यादा मामलेराज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में 500 से ज्यादा बाल विवाह के मामले सामने आए हैं। इनमें कई मामले ऐसे हैं, जहां शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी और फेरे शुरू होने से ठीक पहले प्रशासनिक टीम ने…
बाएं से स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह और गौरव पटेल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू (कमेंटेटर एवं टीम एडमिनिस्ट्रेटर), ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक (कमांडिंग ऑफिसर), स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह, राहुल सिंह।राज्योत्सव के अंतिम दिन यानी 5 नवंबर को नया रायपुर के सेंध जलाशय का आसमान देशभक्ति और रोमांच से गूंज उठेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम’ छत्तीसगढ़ में शानदार एयर शो की प्रस्तुति देगी। इसे लेकर टीम मंगलवार को रिहर्सल करेगी। र.रायपुर में वायुसेना के अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सूर्य किरण टीम के नौ हॉक फाइटर जेट्स लगभग 40 मिनट तक लगातार आसमान में करतब दिखाएंगे।…