Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP worker assaults policeman at Kawardha Rajyotsav VIDEO | कवर्धा राज्योत्सव में BJP कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी को मारा VIDEO: नाराज विधायक कार्यक्रम छोड़कर गए; बेमेतरा कलेक्टर को हटाने की मांग; बैठक व्यवस्था को लेकर विवाद – Chhattisgarh News
Breaking News

BJP worker assaults policeman at Kawardha Rajyotsav VIDEO | कवर्धा राज्योत्सव में BJP कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी को मारा VIDEO: नाराज विधायक कार्यक्रम छोड़कर गए; बेमेतरा कलेक्टर को हटाने की मांग; बैठक व्यवस्था को लेकर विवाद – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 26 1762242521
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बनी है। कवर्धा जिले के पीजी कॉलेज मैदान में चल रहे राज्योत्सव में बैठक व्यवस्था को लेकर मारपीट की घटना हुई है।

.

कार्यक्रम के दूसरे दिन 3 नवंबर की रात लगभग 12 बजे छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुराग शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वहीं बेमेतरा जिले में 2 नवंबर को कलेक्टर रणबीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विधायक दीपेश साहू के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की है। जिसके बाद विधायक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम छोड़कर चले गए। BJP कार्यकर्ता अब कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे है।

कवर्धा में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।

कवर्धा में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।

कवर्धा में BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मां बहन की गाली दी

कवर्धा राज्योत्सव के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ झूमा-झटकी हुई है। बताया जा रहा है कि हाथापाई में ड्यूटी में पुलिसकर्मी के ड्रेस के बटन व नेम प्लेट टूट गए।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मां बहन की गाली दी।

विवाद के कारण कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अपशब्द कहे। इस बीच नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी विवाद को शांत करते दिखे और कार्यकर्ताओं को दूर हटाया।

इस विवाद के कारण कार्यक्रम स्थल पर माहौल बहुत ही बिगड़ गया था। जिसे बाद में पुलिस ने ही शांत कराया। इस संबंध में हमने पुलिस अधिकारियों को उनके पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अपशब्द भी कहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अपशब्द भी कहे।

बेमेतरा में कलेक्टर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस

2 नवंबर को बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित राज्योत्सव का पहला दिन विवादों से घिरा रहा है। यहां देर रात कलेक्टर रणबीर शर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि विधायक दीपेश साहू के सामने कलेक्टर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है।

इतना ही नहीं विधायक दीपेश साहू समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने नगर पालिका पार्षदों को डांट फटकार लगाते हुए पीछे बैठने कहा था।

महिला अधिकारियों ने पार्षद विकास तंबोली, आकिब मलकानी, लक्की साहू व विनय साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता जो पूर्व से सोफे में बैठे थे, जिन्हें प्रथम पंक्ति के सोफे से उठाकर पीछे बैठने कहा गया।

इनके जगह पर महिला अधिकारी जिपं सीईओ प्रेमलता पद्माकर, एसडीएम दीप्ति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, साजा एसडीएम सोफा खाली कराकर बैठ गए। इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल पर पार्षदों को जबरन सोफे से उठाकर पीछे बैठने व खाने को लेकर अपमानित किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी।

व्यवस्था को लेकर विधायक ने की आपत्ति

इस घटनाक्रम के बाद यहां बवाल मच गया। मौके पर विधायक दीपेश साहू पहुंचे थे। उन्होंने भी इस व्यवस्था को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम गृह चले गए। जहां सीएम विष्णु देव साय, भाजपा संगठन के पदाधिकारी को घटना के संबंध में जानकारी देकर कलेक्टर के ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।

देर रात भाजपा की हुई बैठक

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अगले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू समेत अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार, डांट फटकार पर नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही सांसद व विधायक से शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कलेक्टर के संबंध में पूरी जानकारी दी है।

विधायक बोले : शासकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

विधायक दीपेश साहू ने भास्कर से फोन पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ताओं से कलेक्टर ने दुर्व्यवहार व डांट फटकार किया है। ये बेहद आपत्तिजनक है। कलेक्टर के तानाशाही रवैया व उनके दो साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी की शिकायत बैठक के दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से रात में की गई।

इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय से भी कलेक्टर की शिकायत की है। पहले दिन के कार्यक्रम बाद बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जब तक कलेक्टर बेमेतरा से नहीं हटाए जाएंगे तब तक कोई भी शासकीय कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

कलेक्टर बोले – पार्षद झूठे आरोप लगा रहे

इस विवाद के बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई घटना ही नहीं हुई है। महिला अधिकारियों द्वारा पार्षदों को उठाकर सोफे में बैठ जाने की घटना नहीं हुई है। पार्षद झूठे आरोप लगा रहे हैं।

घटना की मुझे कोई जानकारी नहीं : जिपं सीईओ

राज्य उत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जिपं सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि ऐसी कोई घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हांलाकि मैं कार्यक्रम स्थल पर जरूर उपस्थित थी।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव…PM बोले-लाल झंडे की जगह लहरा रहा तिरंगा:कहा-कुछ लोग संविधान का दिखावा करते हैं; रेलवे स्टेशनों पर पहली बार बजा राज्य गीत

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल हुए।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। PM मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहार। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

गुंडरदेही से 5 गुना ज्यादा गुरूर में 9.7 मिमी बरसे बादल

May 7, 2026

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.