![]()
.
श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी राजिम द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में महंत रामसुंदर दास सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर आचार्य पं. लक्ष्मणेश्वर प्रसाद तिवारी का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। आचार्य ने भी आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें पुष्पमाला और शॉल भेंट की।
इस दौरान महंत ने श्रोताओं को आशीर्वचन देते हुए कहा, देश काल और परिस्थितियों को देखकर दिया दान ही सार्थक होता है। बैकुंठ चतुर्दशी पर यह कार्यक्रम होना सौभाग्य की बात है। भगवान की कथा जीवन में एक घड़ी, आधी घड़ी या उससे भी कम मिल जाए, तो भी जीवात्मा का उद्धार हो जाता है। पूर्वजों के पुण्य प्रताप से इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम होते हैं। भगवान राजीव लोचन के चरणारविंद में बैठकर कथा सुनने का सौभाग्य मिलना हम सबके लिए गौरव की बात है। आचार्य ने कहा कि संत-महात्माओं के दर्शन ईश्वर की कृपा का प्रतिफल है। संत महात्मा भारतवर्ष की आत्मा हैं। महंत के आगमन से हम सभी धन्य हो गए।
<
