शासकीय कामकाज में कसावट लाने और सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार अब मंत्रालय में उपस्थिति व्यवस्था को हाई-टेक करने जा रही है।.दिसंबर से मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य हो जाएगी। शुरुआती चरण में यह व्यवस्था अवर सचिव और उनसे वरिष्ठ सभी अधिकारियों पर लागू होगी। जनवरी से इसे सभी संचालनालयों में और इसके बाद जिले स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू करने की तैयारी है।मंत्रालय में आज से बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लागू की गई है।बता दें कि 20 नवंबर से मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस का ट्रायल रन चल रहा है। नए सिस्टम के तहत अधिकारियों…
Author: admin
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने पहले घोषित सभी तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाकर नया शेड्यूल जारी किया है। इसमें 1 जनवरी 2026 को अर्हक.वहीं गणना अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है, जो पहले चार दिसंबर तक ही थी। अब 11 दिसंबर 2025 तक BLO घर–घर जाकर गणना फॉर्म (EF) वितरित और संग्रह करेंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर 2025 तक जहां आवश्यक होगा, मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था की जाएगी।लंबे समय से गणना फॉर्म भरने और जमा करने की…
कुसमी | विकासखंड के ग्राम सिविलदाग के प्रचारटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा शनिवार को पहुंचीं और नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के साथ कांचा खेला और विभिन्न खेल गतिविधियों.उन्होंने केंद्र में परोसे गए मध्यान्ह भोजन का स्वाद लिया और पोषण आहार की गुणवत्ता की सराहना की। पैकरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्रामीणजनों से मुलाकात कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुपरवाइजर का अस्पताल में चल रहा इलाज।बिलासपुर समेत प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए। इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिल.दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उनकी मॉनिटिरिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी…
.होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर के समाज कार्य विभाग और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला इमोशनल वेल बीइंग फॉर यंग माइंड्स विषय पर आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य युवा छात्राओं को भावनात्मक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के लिए तैयार करना था।कार्यशाला के प्रथम दिवस पर मुख्य वक्ता पी. अतीत राव, नर्स अधिकारी (रायगढ़) ने युवाओं में भावनात्मक संतुलन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवावस्था में भावनात्मक संतुलन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दौरान व्यक्तित्व और निर्णय-क्षमताओं का विकास होता है, जिससे युवा चुनौतियों का बेहतर सामना कर पाते…
सूरजपुर जिले के शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं, सात अन्य घायल हुए है। घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।.मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है। सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले थे। 30 नवंबर को माता के दर्शन के लिए सूरजपुर आए हुए थे। रात में लौटते समय हादसा हुआ। बताया जा रहा है मृतक का शव गाड़ी में फंसा था, जिसे मशक्कत के बाद निकाला गया।सभी MP…
दुर्ग जिले के थानों में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिस रेग्युलेशन के सबसे अहम नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर थानों में तैनात आरक्षक अपनी इन्फॉर्मेशन नोट बुक (INB) और ऑबजर्.इन नोट बुक में आरक्षकों को क्षेत्र और क्षेत्र के सभी तरह के लोगों का रिकॉर्ड रखना होता है। लेकिन ज्यादातर आरक्षक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।जिले के लगभग सभी थानों में इसी तरह की लापरवाही सामने आई है। थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की यह गलती सीनियर SP विजय…
.सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने कैडेटों के सर्वांगीण विकास और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से जूनियर और सीनियर वर्ग की अंतर-सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने किया। दोनों वर्गों में लगभग 100-100 प्रश्न पूछे गए, जिनमें रक्षा सेवाएं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान व तकनीक, भारतीय इतिहास, खेलकूद, व्यक्तित्व और रैपिड फायर राउंड जैसे रोमांचक चरण शामिल थे।जूनियर वर्ग में तेजस, पिनाका, विजयंता और अरिहंत सदनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अरिहंत सदन ने रैपिड फायर राउंड में विजयंता सदन को पराजित कर जीत हासिल की। विजेता टीम में कैडेट्स जिया कुमारी,…
सरगुजा में सुबह हल्की धुंध के बीच धूप निकली हुई है।बंगाल में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवात के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाएं सक्रिय रहने से न.मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे…
शटर तोड़ कर दुकान में घुस गई कार।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 30 नवंबर की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इससे दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचा है। दुकानदार के मुताबिक करीब 2.50 लाख का नुकसान हुआ है।.मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क से फुटपाथ पर उछलकर दुकान में घुसती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद कार सवार युवक गाड़ी बैक कर भाग निकला।दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक समेत कई सामानों को…