Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Exclusive: Durg Police is not following INB-ONB | दुर्ग पुलिस की लापरवाही, क्राइम का रिकॉर्ड नहीं रख रहे: ज्यादातर थानों में नोटबुक नहीं; अब TI-CSP करेंगे मॉनिटरिंग; उल्लंघन पर मिलेगी सजा – durg-bhilai News
Breaking News

Exclusive: Durg Police is not following INB-ONB | दुर्ग पुलिस की लापरवाही, क्राइम का रिकॉर्ड नहीं रख रहे: ज्यादातर थानों में नोटबुक नहीं; अब TI-CSP करेंगे मॉनिटरिंग; उल्लंघन पर मिलेगी सजा – durg-bhilai News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
csp 1764531364
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



csp 1764531364

दुर्ग जिले के थानों में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिस रेग्युलेशन के सबसे अहम नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर थानों में तैनात आरक्षक अपनी इन्फॉर्मेशन नोट बुक (INB) और ऑबजर्

.

इन नोट बुक में आरक्षकों को क्षेत्र और क्षेत्र के सभी तरह के लोगों का रिकॉर्ड रखना होता है। लेकिन ज्यादातर आरक्षक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

जिले के लगभग सभी थानों में इसी तरह की लापरवाही सामने आई है। थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की यह गलती सीनियर SP विजय अग्रवाल ने पकड़ी है। एसएसपी के जारी निर्देश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 595 से 599 तक इन नोटबुकों को रखना अनिवार्य बताया गया है।

लेकिन देखा जा रहा है कि इस इकाई के थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के द्वारा थाना क्षेत्र बीट अनुसार जानकारी दर्ज करने के लिए दोनों ही नोटबुक नहीं रखी जा रही है।

जानिए क्या है आईएनबी और ओनएबी

  • आईएनबी : इसमें बीट क्षेत्र की पूरी जानकारी दर्ज होती है। इसमें कौन-कौन सी गली आती है, कौन-कौन से लोग रहते हैं, किन-किन जगहों पर ज्यादा भीड़ लगती है, ये शामिल होते हैं। इसकी नोटबुक अलग बनती है। जिसे आरक्षकों को संभाल कर रखना होता है, इसको लगातार अपडेट करते रहना पड़ता है।
  • ओनएबी : इसमें इलाके के महत्वपूर्ण स्थान, महत्वपूर्ण लोग, अच्छे-बुरे व्यक्ति, बार-होटलों की सूची, कबाड़ी, लाइसेंसधारी, निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश, माफी बदमाश, सजायाबी, संदिग्धों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जानकारी रखी जाती है। इससे पुलिस को किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत सही जानकारी मिल जाती है। इसे भी लगातार अपडेट करना और जानकारी एकत्र करने के लिए रखा जाता है।

पुलिसकर्मी नहीं कर रहे पालन

पुलिस रेग्युलेशन में अनिवार्य नियम होने के बावजूद वास्तविकता यह है कि कई थानों में तैनात कर्मचारी इन नोटबुकों को रखते ही नहीं या फिर अपडेट नहीं करते। इससे बीट में क्या स्थिति है, कौन–कौन लोग सक्रिय हैं, किस पर निगरानी रखनी चाहिए इन सब बातों की सही जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं रहती।

ज्यादातर आरक्षक और प्रधान आरक्षक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

कड़ाई करने एसएसपी ने दिए निर्देश

थानों में हो रही नियमों की अनदेखी के बाद दुर्ग एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी अपने-अपने थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएं।

समय-समय पर थाना प्रभारी और अनुविभागीय अधिकारी खुद इन किताबों की जांच करेंगे और यदि कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत उस कर्मचारी को निर्देशित करेंगे।

नियम न मानने पर सजा भी मिलेगी

अब थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को दोनों ही नोटबुक को सही तरीके से रखना होगा। टीआई और सीएसपी इसकी निगरानी करेंगे। यदि किसी भी थाने का आरक्षक या प्रधान आरक्षक नोटबुक नहीं रखता है या फिर बीट में जानकारी अधूरी पाई जाती है तो उसके आधार पर उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग एसएसपी ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074691
Views Today : 114
Views Last 7 days : 5602
Views Last 30 days : 9758
Total views : 102751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.