![]()
.
सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने कैडेटों के सर्वांगीण विकास और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से जूनियर और सीनियर वर्ग की अंतर-सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने किया। दोनों वर्गों में लगभग 100-100 प्रश्न पूछे गए, जिनमें रक्षा सेवाएं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान व तकनीक, भारतीय इतिहास, खेलकूद, व्यक्तित्व और रैपिड फायर राउंड जैसे रोमांचक चरण शामिल थे।
जूनियर वर्ग में तेजस, पिनाका, विजयंता और अरिहंत सदनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अरिहंत सदन ने रैपिड फायर राउंड में विजयंता सदन को पराजित कर जीत हासिल की। विजेता टीम में कैडेट्स जिया कुमारी, गोविंद माधव और नैतिक कश्यप शामिल थे। सीनियर वर्ग में अर्जन, मानेकशॉ, करिअप्पा और कटारी सदनों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। रैपिड फायर के बाद दो टीमें बराबरी पर रहीं। टाई-ब्रेकर में अर्जन सदन ने मानेकशॉ सदन को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम में अंश सिन्हा, कौस्तुभ राय और शौर्य शाह शामिल थे।
<
