![]()
कुसमी | विकासखंड के ग्राम सिविलदाग के प्रचारटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा शनिवार को पहुंचीं और नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के साथ कांचा खेला और विभिन्न खेल गतिविधियों
.
उन्होंने केंद्र में परोसे गए मध्यान्ह भोजन का स्वाद लिया और पोषण आहार की गुणवत्ता की सराहना की। पैकरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्रामीणजनों से मुलाकात कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
<
