Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Uncontrolled car rams into shop in Bilaspur, VIDEO | बिलासपुर में दुकान में घुस गई अनियंत्रित कार, VIDEO: गाड़ी बैक कर भागा ड्राइवर; शटर-काउंटर-डिस्प्ले रैक टूटा, लाखों का नुकसान – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Uncontrolled car rams into shop in Bilaspur, VIDEO | बिलासपुर में दुकान में घुस गई अनियंत्रित कार, VIDEO: गाड़ी बैक कर भागा ड्राइवर; शटर-काउंटर-डिस्प्ले रैक टूटा, लाखों का नुकसान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 1 1764556136
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शटर तोड़ कर दुकान में घुस गई कार।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 30 नवंबर की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इससे दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचा है। दुकानदार के मुताबिक करीब 2.50 लाख का नुकसान हुआ है।

.

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क से फुटपाथ पर उछलकर दुकान में घुसती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद कार सवार युवक गाड़ी बैक कर भाग निकला।

दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचा।

दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचा।

वॉयर-केबल की दुकान थी

दरअसल, राजीव गांधी चौक-जरहाभाठा में नेताजी सुभाष कॉम्प्लेक्स में पार्थ प्रकाश गुप्ता की पराफ्लेक्स वायर कंपनी की एजेंसी है। जहां, वो वॉयर और केबल वायर सहित अन्य सामानों की बिक्री करते हैं।

रोज की तरह वो 29 नवंबर की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इस बीच सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान पहुंचकर जानकारी लेने पर हादसे का पता चला।

जरहाभाटा राजीव गांधी चौक के पास हुआ हादसा।

जरहाभाटा राजीव गांधी चौक के पास हुआ हादसा।

तड़के तीन बजे हुआ हादसा

इस दौरान उन्होंने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया, तब पता चला कि 30 नवंबर के तड़के करीब 3 बजे पराफ्लेक्स वायर एंड केबल की दुकान में तेज रफ्तार कार शटर तोड़कर घुसते हुए नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। जिसे ड्राइवर नियंत्रित नहीं कर सका। इस दौरान फुटपाथ से उछलकर कार सीधे शटर तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी।

कार को बैक कर भाग निकला ड्राइवर

इस हादसे के बाद ड्राइवर व उसमें सवार युवक बाहर निकले। फिर तत्काल, कार को बैक किया और दुकान को जस की तस स्थिति में छोड़कर भाग निकले। इस दौरान आसपास के लोगों ने जोरदार आवाज सुनकर दुकान संचालक को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दुकान संचालक पार्थ गुप्ता दुकान पहुंचे।

हादसे में पराफ्लेक्स शो रूम संचालक को हुआ ढाई से तीन लाख का नुकसान।

हादसे में पराफ्लेक्स शो रूम संचालक को हुआ ढाई से तीन लाख का नुकसान।

दुकान संचालक बोला- 2.50 से 3 लाख का नुकसान

दुकान संचालक पार्थ प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक टूट कर बिखरे पड़े थे। वहीं, केबल को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शो-रूम अस्त व्यस्त हो गया है, जिससे उन्हें ढाई से तीन लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है।

टीआई बोले- केस दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है

सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि दुकान संचालक की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की पहचान कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार और उसके मॉडल की पहचान हो चुकी है। जल्द ही ड्राइवर को भी पकड़ लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074690
Views Today : 113
Views Last 7 days : 5601
Views Last 30 days : 9757
Total views : 102750
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.