Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Biometric attendance in Mantralaya from today | मंत्रालय में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस आज से: अटेंडेंस व्यवस्था को सरकार ने किया हाईटेक, 20 नवंबर से चल रहा था ट्रायल; जनवरी से संचालनालयों में लागू – Raipur News
Breaking News

Biometric attendance in Mantralaya from today | मंत्रालय में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस आज से: अटेंडेंस व्यवस्था को सरकार ने किया हाईटेक, 20 नवंबर से चल रहा था ट्रायल; जनवरी से संचालनालयों में लागू – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शासकीय कामकाज में कसावट लाने और सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार अब मंत्रालय में उपस्थिति व्यवस्था को हाई-टेक करने जा रही है।

.

दिसंबर से मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य हो जाएगी। शुरुआती चरण में यह व्यवस्था अवर सचिव और उनसे वरिष्ठ सभी अधिकारियों पर लागू होगी। जनवरी से इसे सभी संचालनालयों में और इसके बाद जिले स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू करने की तैयारी है।

मंत्रालय में आज से बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लागू की गई है।

मंत्रालय में आज से बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लागू की गई है।

बता दें कि 20 नवंबर से मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस का ट्रायल रन चल रहा है। नए सिस्टम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिन में दो बार अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के लगभग साढ़े तीन लाख अधिकारी–कर्मचारी पर इसका असर दिखेगा।

इन–आउट का विकल्प

एक बार प्रवेश के समय इन और दूसरी बार प्रस्थान के समय आउट। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं।

पहला, मंत्रालय के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर दीवार पर लगाए गए थम्ब-बेस्ड आधार-सक्षम बायोमेट्रिक डिवाइस, जिन पर अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज होगी। दूसरा, स्मार्टफोन पर उपलब्ध आधार आधारित फेशियल वेरिफिकेशन सिस्टम, जिसके जरिए अधिकारी मोबाइल से ही अपनी एंट्री और एग्जिट मार्क कर सकेंगे।

इस वजह से लिया गया निर्णय

सरकारी दफ्तरों में अक्सर देखी जाने वाली लेटलतीफी, बीच में गायब रहने की प्रवृत्ति और समय से पहले ऑफिस छोड़ने जैसी आदतों पर यह सिस्टम बड़ा लगाम लगाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से उपस्थिति की निगरानी आसान होगी और बिना कारण देरी करने वालों पर सीधे कार्रवाई संभव होगी।

ये होंगे फायदे

  • यह मैन्युअल त्रुटियों को खत्म कर उपस्थिति रिकॉर्डिंग को अधिक सटीक बनाता है।
  • सुरक्षित व्यवस्था होने के कारण केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एंट्री की अनुमति।
  • उपस्थिति प्रबंधन के स्वचालन से प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होंगी और समय की बचत होगी।
  • कुल मिलाकर शासन-प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और कसावट आएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074691
Views Today : 114
Views Last 7 days : 5602
Views Last 30 days : 9758
Total views : 102751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.