रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक बदले की भावना से गिराया गया है।.उन्होंने भाजपा नेताओं, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक राजेश मुणत और महापौर मीनल चौबे को चुनौती देते हुए कहा कि वो तारीख और समय बताएं, कांग्रेस तथ्य और दस्तावेजों के साथ खुली बहस के लिए तैयार है।भाजपा नेताओं की जिद से मिनटों में तबाह हुआ फूड कोर्टविकास उपाध्याय का आरोप है कि भाजपा नेताओं की हठधर्मिता ने एक व्यवस्थित, सफल और लगातार बढ़ती लोकप्रियता वाले फूड कोर्ट…
Author: admin
सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। 30 नवंबर की रात यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक कच्चे मकान में जा घुसी। इस हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार धरतीपारा से खोपा की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण रास्ते में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और सीधे एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार काटकर शव को बाहर निकाला गया।कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त…
केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गणना पत्रक जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।.हालांकि, आयोग के शुरुआती आकलन के अनुसार, एसआईआर पूरी होने के बाद मिनिमम 80 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं। क्योंकि एसआईआर प्रक्रिया में लगे बीएलओ ने 80 हजार से ज्यादा लोगों को फॉर्म वितरित नहीं किया है।यह आंकडा़ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में अपडेट हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी इस बात की पुष्टि कर रहे है।दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारियों…
बिलासपुर| गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, दयालबंद में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर, सुजोक, नैचुरल उपचार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 1 से 7 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। यह शिविर एक्युप्रेशर स्पेशल ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट संस्थान, जोध.शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार प्रतिदिन दो सत्रों में किया जाएगा। इसमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगा। प्रत्येक मरीज को रोजाना 15 से 20 मिनट उपचार दिया जाएगा। सात दिवस के शिविर के लिए पंजीयन करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि बिना दवा कई रोगों का उपचार किया…
बिलासपुर8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिलासपुर| इमलीपारा स्थित केसरवानी भवन में रविवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजेंद्र व राकेश कुमार केसरवानी ने बताया कि इसमें कथावाचक बिरकोना वाले पंडित राम भिक्षुक उपाध्याय होंगे। कलश
केशकाल के भंगाराम में प्रसिद्ध देवी-देवताओं का मंदिर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने 30 नवंबर को बस्तर दौरे के दौरान केशकाल के प्रसिद्ध भंगाराम में देवी-देवताओं की पारंपरिक अदालत का अवलोकन किया। इसके बाद वे केशकाल के टाटामारी में ही रात रुके। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सलामी भी दी।.जानकारी मिलने पर कि टाटामारी के नैनाराज में देवी-देवताओं की परंपरागत अदालत लगती है, जस्टिस राजपूत वहां पहुंचे। उन्होंने भंगाराम माई के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।ग्रामीणों के अनुसार, इस अदालत में लोगों के बीच के विवादों और अपराधों का निपटारा पारंपरिक रीति से किया जाता है, जिसे न्यायाधीशों द्वारा…
बिलासपुर| भरनी-परसदा–पेण्डारी के त्रिकोण स्थल स्थित सतधाम अमृत कुण्ड, तपोभूमि भरनी में 18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय 54वां बाबा गुरुघासीदास जयंती महोत्सव एवं विशाल मेला लगेगा। यह जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सतनामी समाज के प्रमुख राज.कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे। मेला अध्यक्ष पंडित उमादत्त घिलहरे ने देशभर के पंथी कलाकारों से मेले में पहुंचने कहा है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की डिलीवरी कार के अंदर करानी पड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लटका था और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। मामला ओडगी लांजीत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।.जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर रविवार को महिला को लेबर पेन उठा जिसके बाद परिजन उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। फिर महिला को ओड़गी ले जाने के लिए परिचित की कार मंगवाई गई, ओड़गी ले जाने के दौरान ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की…
.भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग में नैस्कॉम फ्यूचर स्किल्स प्राइम के साथ हुए एमओयू के बाद छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जारी है। फ्यूचर स्किल्स प्राइम न केवल छात्रों को तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में समर इंटर्नशिप दिलाने में भी सहयोग करेगा। इसके साथ ही निकट भविष्य में छात्रों के लिए एक बड़े जॉब फेयर के आयोजन की भी योजना है, जिससे कैरियर के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि यहां से मिलने वाले प्रमाण पत्र पूरी तरह उद्योग मान्य होते हैं, क्योंकि ये नैस्कॉम के उद्योग-समर्थित…
मैनपाट के कंडराजा में बाक्साइट खदान के लिए विरोध व हंगामे के बीच जनसुनवाई रविवार को पूरी हो गई है। जनसुनवाई में 112 लोगों ने अपना मत दिया, जिनमें से 95 फीसदी लोगों बाक्साइट खदान को लेकर असहमति जताई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बाक्साइट खदानो.मैनपाट के कंडराजा में बाक्साइट उत्खनन के लिए 135 हेक्टेयर भूमि की लीज निजी कंपनी मां कुदरगढ़ी एलुमिना लिमिटेड को दी गई है। रविवार को नर्मदापुर में आयोजित जनसुनवाई का विरोध करते हुए लोगों ने टेंट पंडाल भी उखाड़ दिया। हंगामे को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया। विरोध में…