छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नरहरा वाटरफॉल में डूबे एक युवक का शव 21 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।.यह घटना 30 नवंबर की दोपहर लगभग 1 बजे की है। रायपुर के रहने वाले तोरण नायक अपने दोस्तों के साथ नरहरा वाटरफॉल घूमने आया था। सभी जलाशय के किनारे नहा रहे थे, तभी अचानक तोरण का पैर फिसल गया। वह करीब 20 फीट नीचे स्थित गहरी खाई में गिर गया और…
Author: admin
कबीरधाम जिले के ग्राम पोड़ी में कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच के घर में पिछले कई महीनों से नकली देशी शराब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 नवंबर को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।.वहीं 30 नवंबर को इस नेटवर्क से जुड़े 2 और आरोपी गिरफ्तार हुए है। जांच के बाद कबीरधाम पुलिस की विशेष टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुंची, जहां दबिश देकर इस गिरोह से जुड़े दो बड़े सप्लायरों को पकड़ा है।पूर्व सरपंच के घर से बरामद हुए सामान।पूछताछ में सामने आई पूरी कहानीपूछताछ में आरोपी मोहन गुप्ता ने खुलासा किया कि वह फर्नीचर…
कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित ग्राम आंवरी के प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने 30 नवंबर को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन सर्व समाज द्वारा पूर्व में दिए गए एक आवेदन के विरोध में है, जिसमें सतनामी समाज की महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।.ग्राम आंवरी के सर्व समाज और जागृति युवा मंडल के अध्यक्ष व सचिव ने अपने पूर्व के आवेदन में सतनामी समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज की महिलाओं पर शराब बनाकर बेचने, अश्लीलता व फूहड़ता प्रदर्शित करने का आरोप लगाया था।सर्व समाज के आरोपों को निराधार बतायासतनामी समाज के जिला अध्यक्ष…
रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार 5 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।.यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो उसे पकड़वाने या उसके छुपे ठिकाने की पुख्ता जानकारी दे। इससे पहले उसके भाई और अपराधी प्रवृत्ति के वीरेंद्र तोमर पर भी पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है।हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय: रिव्यू पिटीशन खारिजरोहित तोमर को कानूनी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट…
भिलाई के मैत्री बाग में मादा सफेद बाघ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने की है। बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस बाघ का नाम जया था। उसे रायपुर के नंदन वन से एक्सचेंज कर मैत्री बाग लाया गया था।.अधिकारियों के मुताबिक जया कल तक बिल्कुल ठीक थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसके पेट में इंफेक्शन होने की वजह से उसकी मौत हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) के त्रिकुण्डा थाना पुलिस ने एक बच्चे से मारपीट के आरोप में शिक्षक उदय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। शिक्षक पर एक सात वर्षीय छात्र के साथ निर्दयतापूर्वक मारपीट करने का आरोप है।.पुलिस के अनुसार, प्रार्थी धनंजय यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा भागीरथी यादव, जो शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी, ग्राम पंचायत पलगी में कक्षा दो का छात्र है, 28 नवंबर 2025 को स्कूल से घर लौटने पर गंभीर रूप से घायल मिला। बच्चे के गाल सूजे हुए थे और उसकी आंख में…
बिलासपुर| साहित्य सृजन समिति एवं साहित्याग्राम प्रकाशन के संयुक्त तत्वाधान में साईं आनंदम् सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला की नवीन काव्य संग्रह मां अरपा का विमोचन एवं सम्मान समारोह हुआ। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की महासचिव.मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक रहे। अध्यक्षता डॉ. अशोक पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि शशिदीप, डॉ. अनिता सिंह, विजय तिवारी रहे। कार्यक्रम में भारतेन्दु साहित्य समिति सहित अन्य संगठनों द्वारा शुक्ला को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. पाठक ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार शुक्ला ने साहित्य की अनेक विधाओं में सार्थक लेखन किया है।…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जमीन कारोबारियों ने रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गांधी मैदान में ‘जमीन कारोबारी संघर्ष समिति’ के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हैं।.1 दिसंबर को प्रदर्शन पर बैठे व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई रजिस्ट्री शुल्क को वापस लेने की मांग की हैं। कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे करीब 7 दिनों तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।उन्होंने रजिस्ट्री काम बंद रखने की भी बात कही है और आगे बड़े आंदोलन की…
बीजापुर जिले में इंद्रावती शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने 29 नवंबर को कॉलेज मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।.असुरक्षा, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों से परेशान छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों हस्ताक्षरों वाला एक सामूहिक आवेदन सौंपा।छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शराब दुकान के आसपास रोजाना नशे में धुत लोग जमा रहते हैं। इससे विशेषकर छात्राओं का कॉलेज आना-जाना बेहद असुरक्षित हो गया है।सामूहिक हस्ताक्षर करते हुए सौंपा ज्ञापन।रोज डर के माहौल से गुजरते है छात्रछात्रों ने बताया कि वे इस दुकान को हटाने की मांग कई महीने पहले भी…
मो. इमरान अंसारी | चाँदपुर6 मिनट पहलेकॉपी लिंकबिजनौर में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने शादी से लौट रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार तीन युवक 10 फीट तक ऊपर हवा में उछल गए। घटना CCTV में कैद हो गई।हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। जिनका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गांव हीमपुर दीपा स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के क्लर्क अखिलेश के रूप में हुई है। मामला रविवार रात चांदपुर स्थित बाईपास रोड…