Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Hospital locked, baby born in car | अस्पताल में लटका ताला, कार में हुआ बच्चे का जन्म: डेढ़ घंटे तड़पती रही गर्भवती; CMHO बोले-दूरस्थ क्षेत्र में 24 घंटे अस्पताल खुला रखना मुश्किल – Chhattisgarh News
Breaking News

Hospital locked, baby born in car | अस्पताल में लटका ताला, कार में हुआ बच्चे का जन्म: डेढ़ घंटे तड़पती रही गर्भवती; CMHO बोले-दूरस्थ क्षेत्र में 24 घंटे अस्पताल खुला रखना मुश्किल – Chhattisgarh News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 21 1764571368
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की डिलीवरी कार के अंदर करानी पड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लटका था और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। मामला ओडगी लांजीत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर रविवार को महिला को लेबर पेन उठा जिसके बाद परिजन उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। फिर महिला को ओड़गी ले जाने के लिए परिचित की कार मंगवाई गई, ओड़गी ले जाने के दौरान ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की डिलवरी तक महिला पूरे 1 घंटे तक तड़पती रही वहीं, डिलवरी होने में आधे घंटे और लगे।

कार में ही महिला की सुरक्षित डिलवरी कराई गई।

कार में ही महिला की सुरक्षित डिलवरी कराई गई।

आधे घंटे में हो गया बच्चे का जन्म

कार में लेबर दर्द से तड़पती महिला को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने कार के अंदर ही महिला का प्रसव कराया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए करीब दो घंटे बाद अस्पताल खोला गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अब सामान्य है।

अस्पताल के बाहर करीब 1 घंटे लग गए। जिससे लेबर पेन और बढ़ गया।

अस्पताल के बाहर करीब 1 घंटे लग गए। जिससे लेबर पेन और बढ़ गया।

अक्सर परेशान होते है ग्रामीण

गांव के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा मिला हो। स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण अक्सर परेशान रहते हैं। अब ग्रामीण इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

इसके साथ ही सुधारात्मक कदम उठाने, 24 घंटे स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

मां और बच्चा अभी दोनों स्वस्थ्य है।

मां और बच्चा अभी दोनों स्वस्थ्य है।

परिचित की गाड़ी में हुआ बच्चे का जन्म

गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान साथ आए परिचित ने बताया कि महिला कुंती वार्ड की रहने वाली है। मरीज को बाइक में बिठाकर लाए थे। अस्पताल में ताला लगा था जिससे वे आधे-1 घंटे तक इंतजार करते रहे। हम लोग चाबी ढूंढ रहे थे। लेकिन नहीं मिला। फिर ओड़गी ले जाने का प्लान बना।

फिर अपने चाचा को फोन लगाए। वो अपनी कार लेकर आए। ओड़गी ले जा ही रहे थे कि बच्चे का जन्म हो गया। इतना व्यवस्था रहते हुए भी ऐसी व्यवस्था बनी।

अस्पताल 24 घंटे खुला रखना मुश्किल – CMHO

CMHO डॉ के डी पैकरा का कहना है कि ये अस्पताल में ताला लगा था। ये पूरी लापरवाही है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुला रखने की चुनौती है। हमारे पास मानव संसाधन की कमी है। हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसी घटना ना हो। उस दौरान मौजूद संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।

………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म…VIDEO: कोरबा में परिजन बोले-नहीं पहुंची एम्बुलेंस, मितानिन छोड़कर भागी; अंबिकापुर में टॉयलेट में हुई थी डिलीवरी

कोरबा में चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

कोरबा में चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074697
Views Today : 120
Views Last 7 days : 5608
Views Last 30 days : 9764
Total views : 102757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.