केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गणना पत्रक जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
.
हालांकि, आयोग के शुरुआती आकलन के अनुसार, एसआईआर पूरी होने के बाद मिनिमम 80 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं। क्योंकि एसआईआर प्रक्रिया में लगे बीएलओ ने 80 हजार से ज्यादा लोगों को फॉर्म वितरित नहीं किया है।

यह आंकडा़ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में अपडेट हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी इस बात की पुष्टि कर रहे है।
दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया, कि वोटर लिस्ट में शामिल ऐसे मतदाता जिन्होंने पता बदल दिया है। जिनकी म़ृत्यू हो गई है? इसे अलावा जो लोग अपने पतों पर बीएलओ को नहीं मिल रहे है। उन सबको फॉर्म वितरित नहीं हो पाया है। समय शेष है, प्रक्रिया जारी है।

बीएलओ एसआईआर की प्रक्रिया करते हुए।
27 हजार BLO की ड्यूटी
छत्तीसगढ़ में 27 हजार BLO की ड्यूटी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने लगाई है। इसके साथ ही 38 हजार 846 BLA की ड्यूटी लगी है। इन निर्वाचन कर्मचारियों को 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया करनी है।
इन निर्वाचन कर्मचारियों ने 2 करोड़ 11 लाख 47 हजार 730 मतदाताओं को फॉर्म वितरित कर दिया है। इनमें से 1 करोड़ 77 लाख 38 हजार 68 का फॉर्म डिजिटाइज हो चुका है।

बीएलओ एसआईआर की प्रक्रिया करते हुए।
SIR का उद्देश्य फर्जी मतदाताओं को हटाना
एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और फर्जी या मृतक मतदाताओं के नाम हटाना है। इससे भविष्य में चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मतदाता ही मतदान में हिस्सा लेंगे।
चुनाव आयोग ने जनता से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म जमा करें और किसी भी प्रकार की देरी से बचें। फॉर्म जमा नहीं करने पर नोटिस मिलने के बाद मतदाता को अपना विवरण सही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
SIR में गलत जानकारी देने पर 1 साल की जेल
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरूरी निर्देश जारी किए हैं। SIR फॉर्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

अब पढ़े किस राज्य में कितना प्रतिशत काम हुआ
(29 नवंबर 2025 की स्थिति में)
|
स्थान |
राज्य |
डिजिटाइज किए गए गणना फॉर्म |
|
1. |
लक्ष्यद्वीप |
100 |
|
2. |
गोवा |
95.17 |
|
3. |
राजस्थान |
92.66 |
|
4. |
पश्चिम बंगाल |
91.77 |
|
5. |
मध्य प्रदेश |
89.90 |
|
6. |
पुदुचेरी |
87.87 |
|
7. |
गुजरात |
85.02 |
|
8. |
छत्तीसगढ़ |
83.55 |
|
9. |
तमिलनाडु |
81.48 |
|
10. |
अंडमान और निकोबार |
80.28 |
|
11. |
केरल |
73.02 |
|
12. |
उत्तर प्रदेश |
60.91 |

<
