Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress challenges BJP openly on NIT Chowpatty controversy | विकास उपाध्याय बोले-राजनीतिक बदले की भावना से चौपाटी हटाया गया: NIT चौपाटी विवाद पर भाजपा को चुनौती; कहा-दस्तावेजों के साथ बहस के लिए आए नेता – Raipur News
Breaking News

Congress challenges BJP openly on NIT Chowpatty controversy | विकास उपाध्याय बोले-राजनीतिक बदले की भावना से चौपाटी हटाया गया: NIT चौपाटी विवाद पर भाजपा को चुनौती; कहा-दस्तावेजों के साथ बहस के लिए आए नेता – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 30 at 54202 pm 1764575080
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 30 at 54202 pm 1764575080

रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक बदले की भावना से गिराया गया है।

.

उन्होंने भाजपा नेताओं, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक राजेश मुणत और महापौर मीनल चौबे को चुनौती देते हुए कहा कि वो तारीख और समय बताएं, कांग्रेस तथ्य और दस्तावेजों के साथ खुली बहस के लिए तैयार है।

भाजपा नेताओं की जिद से मिनटों में तबाह हुआ फूड कोर्ट

विकास उपाध्याय का आरोप है कि भाजपा नेताओं की हठधर्मिता ने एक व्यवस्थित, सफल और लगातार बढ़ती लोकप्रियता वाले फूड कोर्ट को पल भर में तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां हजारों छात्र, युवा और पास के शैक्षणिक संस्थानों के लोग रोज़ाना आते थे।

इसे तोड़कर भाजपा ने युवाओं का एक महत्वपूर्ण स्पेस छीन लिया, कांग्रेस का कहना है कि फूड कोर्ट के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेश मुणत द्वारा दायर याचिका को हाई कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका था। कोर्ट ने माना कि फूड कोर्ट का निर्माण कानूनी तरीके से हुआ था और उस पर आपत्ति का कोई आधार नहीं है।

भाजपा के बयान बदलते रहे- कभी मास्टर प्लान, कभी खेल विभाग

चौपाटी को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस ली जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि भाजपा नेता चौपाटी को अवैध बताने के लिए हर दिन नई-नई दलील दे रहे हैं।

कभी मास्टर प्लान का हवाला देते हैं, तो कभी बताते हैं कि जमीन खेल विभाग की है। जबकि खेल विभाग ने खुद नगर निगम को लिखित में दिया था कि इस जमीन का उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। यानी फूड कोर्ट को लेकर भाजपा की आपत्तियां सिर्फ राजनीतिक हैं, तथ्यात्मक नहीं।

भाजपा नेताओं ने खुद दुकान मांगी थी- अब अवैध बता रहे: विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाया कि विधायक राजेश मुणत और महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए फूड कोर्ट में दुकानें मांगी थीं।उन्होंने कहा- “जब भाजपा नेता खुद दुकान मांग रहे थे, तब फूड कोर्ट वैध था।आज राजनीतिक स्वार्थ में वही फूड कोर्ट अचानक अवैध कैसे हो गया? यह भाजपा की दोहरी नीति को दिखाता है।”

बूढ़ा तालाब चौपाटी पर क्यों मौन है भाजपा?

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि अवैध निर्माण को हटाने का इतना ही बड़ा अभियान है, तो बूढ़ा तालाब की चौपाटी पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्यों सिर्फ छात्रों और युवाओं के इस फूड कोर्ट पर ही बुलडोजर चलाया गया? कांग्रेस का आरोप है कि एनआईटी चौपाटी को राजनीतिक टारगेट बनाया गया।

“यह सिर्फ दुकानों की नहीं, युवाओं के अधिकारों की लड़ाई” – कांग्रेस

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ दुकानदारों की नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार, उनके सार्वजनिक स्पेस और उनकी भागीदारी की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि फूड कोर्ट मामले पर भाजपा के हर दावे का तथ्यात्मक जवाब दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सड़कों से लेकर कोर्ट तक लड़ाई जारी रखी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074697
Views Today : 120
Views Last 7 days : 5608
Views Last 30 days : 9764
Total views : 102757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.