सूरजपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी है। इसी क्रम में, जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम चाचीडांड (डांडकारवां) में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया गया।
.
आज सुबह लगभग 5 बजे, एक छहपहिया वाहन में 200 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही इस वाहन को रोककर धान जब्त कर लिया।

अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहन सहित जब्त किए गए समस्त धान को सहकारी समिति रेवटी को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर, नायब तहसीलदार प्रतापपुर और खाद्य निरीक्षक प्रतापपुर की सक्रिय भूमिका रही।
<
