Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 12 2025 cg weather update 5 december 2025125 8234
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Chhattisgarh Ka Mausam: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। ठंड को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है।

Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 08:21:11 AM (IST)

Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 08:25:24 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
रायपुर में ठंड से बचने के लिए हाथ तापते लोग।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर 6.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
  2. उत्तर की हवा के असर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका
  3. अब उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज महसूस होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। ऐसे में रात का तापमान लगातार नीचे उतरने के चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज महसूस होगी। प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर और गहरा महसूस हुआ।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। दिनभर खुश्क हवाओं ने वातावरण को अधिक शुष्क बनाए रखा।

अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है।

शीतलहर से राहत के लिए नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा रोजाना अलाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें महादेवघाट, महोबा बाजार, चंगोराभाठा, जयस्तंभ चौक, कलेक्टर आफिस, मोतीबाग, तेलीबांधा मरीन ड्राइव, भाठागांव बस स्टैंड समेत दो दर्जन से अधिक स्थान शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.