Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drug smuggler arrested near Science College ground | साइंस कॉलेज मैदान के पास से ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: कार में घूम रहे दो युवक पकड़ाए, 26.22 ग्राम चिट्टा; 20 लाख की कार-मोबाइल भी जब्त – Raipur News
Breaking News

Drug smuggler arrested near Science College ground | साइंस कॉलेज मैदान के पास से ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: कार में घूम रहे दो युवक पकड़ाए, 26.22 ग्राम चिट्टा; 20 लाख की कार-मोबाइल भी जब्त – Raipur News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 717558678331756237196 3 1764955044
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

.

आरोपियों का नाम पंचशील नगर निवासी आयुष दुबे उर्फ मयंक और पचपेड़ी नाका निवासी मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी बताया जा रहा है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी, कि डीडीयू ऑडिटोरियम रोड, साइंस कॉलेज मैदान के पास एक काले रंग की हुंडई कार में दो युवक चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

आरोपियों की तलाशी में पुलिस को 26.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बरामद चिट्‌टे की कीमत 2,60,100 रुपए बताई जा रही है। चिट्‌टे के साथ ही हुंडई कार (CG 04 NT 3892), कीमत करीब 20 लाख रुपए, 7 मोबाइल, कुल कीमत लगभग 74,000 रुपए पुलिस ने बरामद किया है।

एसआई की टीम ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने बिना सर्च वारंट तत्काल कार्रवाई की, क्योंकि आरोपियों के भागने की आशंका थी। मौके पर वाहन और आरोपियों की तलाशी ली गई।

बरामद चिट्टा को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से चिट्टा की अवैध बिक्री में सक्रिय थे और मौके पर ग्राहक तलाश रहे थे।

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

पूर्व में भी हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों पर बीते दिनों कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान महिला ड्रग्स तस्कर भी पकड़ी गई। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात पुलिस अधिकारियों ने की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.