कोण्डागांव, 05 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की मदद से कोण्डागांव जिले के छोटेराजपुर गांव की प्रमिला मरकाम ने पारंपरिक रॉट आयरन कला को नई पहचान दी है। अपनी मेहनत और कौशल से उन्होंने सालाना लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये की आय अर्जित क.पहले प्रमिला का परिवार मजदूरी और कृषि पर निर्भर था। पवित्रा स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने रॉट आयरन से 80 से अधिक प्रकार की कलाकृतियां बनानी शुरू कीं।बिहान की सहायता से प्रमिला की कला को बड़े मंच मिले। उन्होंने गुजरात, गोवा, दिल्ली, असम और नोएडा जैसे कई राज्यों में आयोजित आजीविका सरस…
Author: admin
एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। वार्ड नंबर 8 में एक आवारा कुत्ते ने एक मासूम सहित आठ लोगों को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।.वार्डवासी रात में लाठी-डंडों के साथ रात जागने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, नगर पालिका प्रशासन और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए एक टीम का गठन किया है।तीस कुत्तों का टीकाकरण हुआनगर पालिका के सीएमओ इसहाक खान ने बताया कि आवारा कुत्तों को नियंत्रित…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा में एक 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान था।.गंभीर हालत में परिजनों ने मनबोध को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन श्वास नली कट जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मनबोध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।डॉक्टरों के मुताबिक, सांस नली कटने से किसान की हालत गंभीर है।पिछले 3 दिनों…
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में किसानों को वितरित किए गए प्रमाणित गेहूं बीज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि बीज निगम क्षेत्र खोखसा से 5 नवंबर 2025 को भेजे गए गेहूं बीज में अनियमितता और घुन लगा हुआ है।.किसानों के मुताबिक, बीज की बोरियों में 40 प्रतिशत तक दाना टूटा हुआ है, साथ ही कंकर, भूसी और कीड़ों की मौजूदगी भी पाई गई है। किसानों ने 1520 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से यह बीज खरीदा था।उनका कहना है कि खेत में बुवाई से पहले ही यह बीज मिलावट युक्त और…
छत्तीसगढ़ी लोक कला का करेंगे प्रदर्शन।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बांस गीत गाथा अकादमी के बैनर तले सात दिसंबर को 100 से अधिक कलाकार बांस गीत की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ी कला को निखारने और मंच देने के लिए यह आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा।.बांस गीत गाथा अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव (पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पुरातन कला बांस गीत यादवी संस्कृति का प्रतीक है, जिसे बांस के पोली नली से निर्मित वाद्य को फूंककर वादक पुरुष स्वर निकालता है और साथी कलाकर…
बलरामपुर जिले के कोदौरा गांव में जमीन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्रामीणों की 70 एकड़ पुस्तैनी जमीन फर्जी तरीके से अपने परिवार के नाम करवा ली।.इस मामले के विरोध में कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि कोदौरा गांव के ही एक व्यक्ति ने राजस्व विभाग से मिलीभगत कर करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की लगभग 60 से 70 एकड़ जमीन अपने और अपने परिवार के…
राजनांदगांव के चिन्मय हॉस्पिटल का 1 साल के लिए पंजीयन रद्द कर दिया गया है।राजनांदगांव के चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है।.राज्य नोडल एजेंसी के आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यालय अधिकारी ने योजना के दिशा-निर्देशों और अनुबंध के उल्लंघन के कारण यह कार्रवाई की है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार की नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) से चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संबंध में कुछ अनियमितताओं की सूची मिली थी। इसके बाद, राज्य स्तरीय जांच टीम ने अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया।जांच टीम की रिपोर्ट…
कोरबा में बुजुर्ग महिला से रेप हुआ है। (प्रतीकात्मक फोटो)कोरबा जिले में खेत में काम करने आई एक बुजुर्ग महिला से रेप हुआ है। पुरैनाखार गांव से लगे खेत में 65 साल की महिला खेत में काम करने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान एक युवक ने डरा-धमकाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।.मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंचीं और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। तुरंत बच्चे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी बसंत मिरी को गिरफ्तार कर…
.शहर के आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सबसे आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं का जनजाति आधारित नृत्य, नाटक और रैंपवॉक रहा।बीएससी बायोटेक और सीबीजेड के छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। रैंपवॉक में छात्रों ने आदिवासी पोशाक और लोक जीवन की झलक पेश की। हर प्रस्तुति में संस्कृति और परंपरा का गहरा संदेश था। दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम को उत्साह से भर देते रहे। इससे पहले प्राचार्या डॉ. ऋचा मिश्रा और विशिष्ट अतिथियों ने दीप…
.जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्यपाल रमेन डेका के गोद ग्राम टेमरी में स्वच्छता उन्नयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने स्वच्छाग्रही समूह, ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम में संचालित विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन और ग्राम को स्वच्छ एवं ओडीएफ प्लस प्लस बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। अभिलाषा आनंद ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से चलने वाली सतत प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि…