Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Farmer slits throat with blade after not getting token, condition critical | टोकन नहीं मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला..हालत-गंभीर: महासमुंद में धान बेचने 3 दिनों से परेशान था; सांस नली कटी, रायपुर रेफर – Chhattisgarh News
Breaking News

Farmer slits throat with blade after not getting token, condition critical | टोकन नहीं मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला..हालत-गंभीर: महासमुंद में धान बेचने 3 दिनों से परेशान था; सांस नली कटी, रायपुर रेफर – Chhattisgarh News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 134 3 1765011879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा में एक 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान था।

.

गंभीर हालत में परिजनों ने मनबोध को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन श्वास नली कट जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मनबोध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सांस नली कटने से किसान की हालत गंभीर है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सांस नली कटने से किसान की हालत गंभीर है।

पिछले 3 दिनों से लगा रहे थे चक्कर

किसान के पुत्र शंकर गांड़ा (34) ने बताया कि उनके पिता खेमड़ा सोसायटी में 50 कट्टा धान बेचने के लिए पिछले तीन दिनों से टोकन कटवाने के लिए च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे। मोबाइल नंबर से संबंधित कुछ परेशानी के कारण टोकन नहीं कट पा रहा था, जिससे उनके पिता परेशान थे।

अस्पताल पहुंचे परिजन।

अस्पताल पहुंचे परिजन।

मवेशियों को चराने निकले, उसी समय काटा गला

शंकर के अनुसार, मनबोध रोज की तरह सुबह 8 बजे मवेशियों को चराने निकले थे। गांव के खेतों में ही उन्होंने अचानक ब्लेड से अपना गला काट लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद 112 के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कलेक्टर बोले- जांच होगी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस मामले पर दैनिक भास्कर को बताया कि संबंधित किसान सोसायटी गया ही नहीं था, बल्कि अन्य स्रोतों से टोकन कटवाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने यह भी कहा कि सोसायटी में टोकन की एक सीमा होती है और टोकन की कोई सामान्य परेशानी नहीं है। फिलहाल, मरीज को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074328
Views Today : 836
Views Last 7 days : 5367
Views Last 30 days : 9693
Total views : 101893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.