कोरबा में बुजुर्ग महिला से रेप हुआ है। (प्रतीकात्मक फोटो)
कोरबा जिले में खेत में काम करने आई एक बुजुर्ग महिला से रेप हुआ है। पुरैनाखार गांव से लगे खेत में 65 साल की महिला खेत में काम करने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान एक युवक ने डरा-धमकाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
.
मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंचीं और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। तुरंत बच्चे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी बसंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी को पीटा
पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीण के ही मिलकर आरोपी युवक की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
आदतन नशेड़ी है आरोपी
आरोपी की पहचान बरपाली निवासी बसंत मिरी के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है और गांव वाले उसकी हरकतों से परेशान रहते हैं।
इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
<
