Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Farmers in Janjgir-Champa received damaged wheat seeds. | जांजगीर-चांपा में किसानों को खराब गेहूं बीज मिला: 40% से अधिक दाने टूटे, अधिकारियों पर उठे सवाल – janjgir champa News
Breaking News

Farmers in Janjgir-Champa received damaged wheat seeds. | जांजगीर-चांपा में किसानों को खराब गेहूं बीज मिला: 40% से अधिक दाने टूटे, अधिकारियों पर उठे सवाल – janjgir champa News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f2ec4017 23b6 4268 99cc bcd5829b20dd 1765006384246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में किसानों को वितरित किए गए प्रमाणित गेहूं बीज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि बीज निगम क्षेत्र खोखसा से 5 नवंबर 2025 को भेजे गए गेहूं बीज में अनियमितता और घुन लगा हुआ है।

.

किसानों के मुताबिक, बीज की बोरियों में 40 प्रतिशत तक दाना टूटा हुआ है, साथ ही कंकर, भूसी और कीड़ों की मौजूदगी भी पाई गई है। किसानों ने 1520 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से यह बीज खरीदा था।

उनका कहना है कि खेत में बुवाई से पहले ही यह बीज मिलावट युक्त और निम्न गुणवत्ता वाला साबित हुआ है, जिससे अंकुरण की संभावना काफी कम हो जाती है।

e44812c7 78c7 4492 b54a 477640b0c66e 1765006384247

ग्राम कचंदा सहित कई गांवों के किसानों ने बताया कि खरीदा गया बीज पूरी तरह खराब है और इससे फसल तैयार होना संभव नहीं है। किसानों का आरोप है कि एक माह में प्रमाणित बीज में कीड़ा लगना या दाना टूट जाना प्राकृतिक नहीं है, बल्कि पैकिंग से पहले ही निम्न गुणवत्ता का बीज भरा गया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें दिखाए गए असली सैंपल और वितरित किए गए बीज के नमूनों में जमीन-आसमान का अंतर है।

किसानों ने मांग की है कि खराब बीज को वापस लेकर उन्हें नया और गुणवत्तायुक्त गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करेंगे।

विपक्षी नेताओं ने भी कहा है कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।

ae9a1827 48d7 4e0f 8fe2 b77c26e69399 1765006384245

कृषि विभाग के सभापति ने की जांच

किसानों की शिकायत पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कृषि विभाग के सभापति राजकुमार साहू बीज निगम पहुंचे। उन्होंने गोदाम में रखे बीज का निरीक्षण किया और सैंपल भी लिया। हालांकि, विवाद तब और गहरा गया जब अधिकारियों ने सभापति को दिखाए गए सैंपल और गोदाम में रखे असली गेहूं में बहुत अंतर मिला।

सभापति राजकुमार साहू ने बताया कि गोदाम में रखा गेहूं बहुत खराब था, जिसमें धूल, कंकड़ और कीड़े साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिला पंचायत की सामान्य सभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074328
Views Today : 836
Views Last 7 days : 5367
Views Last 30 days : 9693
Total views : 101893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.