एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। वार्ड नंबर 8 में एक आवारा कुत्ते ने एक मासूम सहित आठ लोगों को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
.
वार्डवासी रात में लाठी-डंडों के साथ रात जागने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, नगर पालिका प्रशासन और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए एक टीम का गठन किया है।

तीस कुत्तों का टीकाकरण हुआ
नगर पालिका के सीएमओ इसहाक खान ने बताया कि आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक लगभग तीस कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है।
नसबंदी भी कराई जाएगी
प्रशासन आवारा कुत्तों को पकड़कर आमाखेरवा स्थित गौठान में नसबंदी करने की व्यवस्था कर रहा है। गौठान में ही एक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण भी कराया जाएगा।
सीएमओ ने शहरवासियों से अपने पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण कराने और उन्हें उचित स्थान पर रखने की अपील की है।
कई लोगों को घायल करने वाले विशेष कुत्ते को पकड़ने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा।

<
