रामधेर के सरेंडर के साथ नक्सलियों का महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन अब खत्म हो गया है।नक्सलियों का महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर मिलिंद तिलतुमड़े का एनकाउंटर हुआ। अब सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर, प्रवक्ता अनंत और SZCM कबीर ने अपने 33 साथियों के साथ हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है.मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन 3 राज्यों के बॉर्डर को नक्सलियों ने अपना MMC जोन बनाया था। MMC जोन में करीब 40 से 45 नक्सली ही सक्रिय थे। जानकारी के अनुसार अब छोटा दीपक के साथ 5 से 6 पार्टी सदस्यों की एक छोटी…
Author: admin
कोरबा जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा बाधित हो सकती है। कर्मचारियों ने ढाई माह से वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होने की आशंका है।.जिले में 11 एम्बुलेंस के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले ये कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि ढाई माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका जीवन-यापन मुश्किल हो गया है।108 कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और वेतन न मिलने की जानकारी कलेक्टर को दी थी, लेकिन उन्हें…
सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है। साथ ही यहां की सड़क का भी निर्माण होना है, लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से सड़क की हालत बदहाल है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।.रेलवे स्टेशन से मेन गेट के पास से लेकर माल धक्का रोड तक की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। सुबह से लेकर रात तक इस रोड पर लोगों को आना-जाना लगा होता है, लेकिन…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद बस्तर संभाग में बंद सफल रहा। 9 दिसंबर को सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग ने पूरे बस्तर संभाग में बंद का आह्वान किया था।.समाज के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सभी दुकानें बंद कराईं। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने नेता की संदिग्ध मौत पर समाज के बंद को पूरा समर्थन दिया। आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल मृतक के परिजनों से मिलेंगे।आदिवासी समाज का आरोप है कि जीवन ठाकुर की मौत सामान्य नहीं थी। समाज का कहना है कि जेल में…
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मेडिकल पीजी सीटों में राज्य कोटा घटाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। महंत ने मांग की है कि, मेडिकल पीजी की कम से कम 50 प्रतिशत सीटें छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुरक्षित रखी जानी चाहिए।.उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति में राज्य कोटे की सीटें आधी होकर 25 प्रतिशत रह गई हैं। जिससे छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। महंत ने लिखा कि, मेडिकल कॉलेजों से आए जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात की है। छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनके हित…
घायल ने घटना के बाद ईलाज कराकर चक्रधर नगर थाना में सूचना दीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एंबुलेंस दो एंबुलेंस चालकों ने डायल 108 के चालक पर चाकू से हमला कर दिया। फ्री में मरीजों को ले जाने की बात पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। चाकूबाजी की घटना से घायल के कार का कुछ हिस्सा कट गया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।.मिली जानकारी के मुताबिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय काॅलोनी चक्रधर नगर में रहने वाला गिरजाशंकर लहरे 32 साल आपातकालिन सेवा डायल 108 का चालक है।रविवार को काम की छुट्टी होने से उसके परिचित का चालक अनिल राय व…
नवा रायपुर में बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण के लिए एक नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट bwsanctuary.com का लोकार्पण किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अभ्यारण को डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और आधुनिक बनाना है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण पांडेय ने इस वेबसाइ.इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से पर्यटक अब घर बैठे ही बारनवापारा जंगल सफारी की बुकिंग कर सकेंगे। वेबसाइट पर बारनवापारा के पर्यटन ग्राम और देव हिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने (स्टे) के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।यह प्लेटफॉर्म टिकट की उपलब्धता, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान और आगमन की पूरी प्रक्रिया को सरल-पारदर्शी बनाता है,…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे की कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्रारंभिक जांच में रेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने आई है। जांच रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से रेल अफसर और सिस्टम की लचर व्यवस्था.अफसरों ने जिस सिंगल मैन वर्किंग मेमू को चलाने के लिए लोको पायलट को अनुमति दी थी, वो साइको टेस्ट में फेल था। बावजूद इसके अफसरों ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उसे ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी।हालांकि, अभी CRS की फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, इस प्रारंभिक रिपोर्ट पर…
जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान 100 बोरी अवैध तंबाखू जब्त की है। इस मामले में पिकअप के चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 7 दिसंबर को नेशनल हाईवे 43 पर की गई।.एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि लोदाम थाना पुलिस मंडी बैरियर, लोदाम नेशनल हाईवे 43 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही पिकअप (JH 01-ER-6092) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 100 बोरी कच्ची तंबाखू मिली।पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान गौतम भगत (28), निवासी सरना टोली,…
छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारियों की संघर्ष समिति ने अपना नाम बदलकर ‘नागरिक भूमि विकास मंच’ कर लिया है। मंच ने आठ दिनों से चल रहे अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नई गाइडलाइन में उचित संशोधन नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन शु.यह आंदोलन धमतरी के गांधी मैदान में पिछले आठ दिनों से चल रहा था। ‘जमीन कारोबारी संघर्ष समिति’ रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि और नई गाइडलाइन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही थी। सोमवार को आठवें दिन समिति ने आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना…