Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 100 bags of illegal tobacco seized in Lodam | लोदाम में 100 बोरी अवैध तंबाखू जब्त: ऑपरेशन आघात के तहत पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, दस्तावेज नहीं दिखा सका – Jashpur News
Breaking News

100 bags of illegal tobacco seized in Lodam | लोदाम में 100 बोरी अवैध तंबाखू जब्त: ऑपरेशन आघात के तहत पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, दस्तावेज नहीं दिखा सका – Jashpur News

By adminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
51ca62f8 800c 4234 b508 869a22bc51a2 1765263724550
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान 100 बोरी अवैध तंबाखू जब्त की है। इस मामले में पिकअप के चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 7 दिसंबर को नेशनल हाईवे 43 पर की गई।

.

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि लोदाम थाना पुलिस मंडी बैरियर, लोदाम नेशनल हाईवे 43 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही पिकअप (JH 01-ER-6092) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 100 बोरी कच्ची तंबाखू मिली।

पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान गौतम भगत (28), निवासी सरना टोली, जशपुर के रूप में बताई। वाहन में मिले कागजात के अनुसार, तंबाखू चाईबासा (झारखंड) से जशपुर लाई जा रही थी। रसीद में ‘M/s न्यू प्रसाद ब्रदर्स चाईबासा’ का उल्लेख था।

d1e14d7b 4639 4c39 bfe9 b157932e7577 1765263695022

100 बोरी तंबाखू जब्त, चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका

जब्त की गई 100 बोरी तंबाखू की अनुमानित कीमत 1 लाख 11 हजार 360 रुपए है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत तंबाखू और वाहन दोनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जशपुर पुलिस की नौ दिनों में चौथी बड़ी कार्रवाई

यह जशपुर पुलिस की ओर से नशे के कारोबार के खिलाफ की गई लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है। पिछले नौ दिनों में लोदाम क्षेत्र से तीन ट्रकों सहित कुल 471 बोरी अवैध तंबाखू पहले ही जब्त की जा चुकी है।

0c3ff962 b0f1 4a1d 9d01 3bb8d0d6bd8d 1765263695023

SSP बोले- नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। रेलवे, हाईवे और सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने दोहराया कि यह अभियान बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जूता कारोबारी ने पटवारी से मिलकर किया फर्जीवाड़ा:खुलेआम घूम रहा कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोपी व्यावसायी, 3 डिसमिल जमीन को रिकार्ड में दिखाया 6

June 17, 2026

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

June 17, 2026

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074509
Views Today : 448
Views Last 7 days : 5963
Views Last 30 days : 9998
Total views : 102529
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.