Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 108 employees have not received their salaries for two and a half months. | 108 कर्मचारियों को ढाई माह से वेतन नहीं मिला: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी, बोले- जीवन-यापन मुश्किल हो गया है – Korba News
Breaking News

108 employees have not received their salaries for two and a half months. | 108 कर्मचारियों को ढाई माह से वेतन नहीं मिला: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी, बोले- जीवन-यापन मुश्किल हो गया है – Korba News

By adminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c9df5816 5e2f 4a39 a101 f25a6b4080301765190583607 1765269420
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा बाधित हो सकती है। कर्मचारियों ने ढाई माह से वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होने की आशंका है।

.

जिले में 11 एम्बुलेंस के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले ये कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि ढाई माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका जीवन-यापन मुश्किल हो गया है।

108 कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और वेतन न मिलने की जानकारी कलेक्टर को दी थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। एक बार फिर उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिन के भीतर वेतन नहीं मिला तो वे सभी हड़ताल पर चले जाएंगे।

a94764c6 fe4e 416f 862f 6c21b26a94f5 1765190566560

एम्बुलेंस का रखरखाव नहीं करवा रही कंपनी

कर्मचारियों ने बताया कि जय अंबे नामक कंपनी 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान कर रही है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को केवल 9910 रुपए मासिक वेतन दिया जाता है। जबकि उनसे 12 घंटे तक ड्यूटी ली जाती है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि कंपनी एम्बुलेंस का रखरखाव नहीं करवा रही है, जिससे सेवा प्रदान करना जोखिम भरा हो गया है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा रविवार

108 के ड्राइवर चंद्र प्रकाश सिदार ने बताया कि पिछले ढाई माह से वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने जय अंबे कंपनी के संबंधित अधिकारियों से बात की, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि ‘समय आएगा तो मिलेगा, काम करना है तो करो नहीं तो जा सकते हो’।

काम छोड़ने की चेतावनी

108 में कार्यरत ईएमटी रामेश्वरी कंवर ने बताया कि कंपनी में 6 महिला स्टाफ अपनी सेवाएं दे रही हैं। वेतन न मिलने से सभी को पारिवारिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि यदि वेतन समय पर नहीं मिला तो वे काम छोड़ देंगे।

3b786a8c 1e46 4a49 a018 e2862c73d6ca 1765190566559



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.