मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अलग-अलग गांवों में भालू का आतंक जारी है। 9 दिसंबर की सुबह मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।.इसके बाद एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वनवासी कन्या छात्रावास में घुस गई, जिससे छात्राएं डर में इधर उधर भागने लगी। स्थानीय लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।भालू दिखने से आसपास के लोगों में डर का माहौल है।घायल बुजुर्ग का इलाज जारीयह घटना वार्ड नंबर 17 के निवासी दिलबरण प्रसाद के साथ हुई।…
Author: admin
मध्यप्रदेश के एक IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध किया जा रहा है। रायपुर से लगे खरोरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (ABBEP) महिला प्रकोष्ठ ने में खरोरा नगर थाने में ज्ञापन सौंपा। परिषद ने.ब्राह्मण समाज में IAS संतोष की टिप्पणी को लेकर नाराजगी है। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी, जिसे समाज ने अनैतिक और अशोभनीय बताया है। बता दें कि IAS संतोष ने ST सम्मेलन मे कहा था कि आरक्षण तभी खत्म होगा जब ब्राह्मण समाज अपनी बेटी ST…
सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित माध्यमिक शाला करोटी ए के एक टीचर का स्कूल समय में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने शिक्षक संजय सिंह को रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद यह घटना सामने आई।.ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक संजय सिंह अक्सर शराब पीकर स्कूल आते थे और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर बाहर निकल जाते थे। उनकी इस आदत से परेशान होकर गांव के जागरूक युवाओं ने उन्हें स्कूल समय में शराब पीते हुए पकड़ा।मौके पर जब उनसे बात की गई, तो वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और अपनी हरकतों को…
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से कुल 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।.इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।मुक्त कराए गए गौवंशों में सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से 3 और थाना लोदाम क्षेत्र से 10 गौवंश शामिल हैं। पुलिस ने गौ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों पिकअप वाहनों,…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां चार प्रतिष्ठानों से कुल 123.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई है।.दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक जारी है।कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।अवैध गतिविधि रोकने सख्त निर्देशइसी क्रम में, तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां में प्रस्तावित सरकारी महाविद्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के विरोध में सोमवार को सर्वदलीय महाविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। समिति की मांग है कि महाविद्यालय सरसीवां में ही खोला जाए।.स्थानीय लोगों ने पहले भी कॉलेज को सरसीवां में ही रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था और 8 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस सरकार के समय प्रस्तावित कॉलेज को धोबनी गांव में स्थानांतरित किए जाने के निर्णय के खिलाफ है।राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप8 दिसंबर की सुबह 10 बजे से सरसीवां…
कोरबा के सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने लाठी, डंडे, चेन, हॉकी स्टिक और रॉड से हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव में आए ए.घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास हुई। पीड़ित की पहचान प्रकाश दास के रूप में हुई है, जो राशन लेने पहुंचा था।पुरानी रंजिश में शामिल है कहकर माराजानकारी के…
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में हुई है।.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय सीता ने गांव की 60 वर्षीय चंद्रकली पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया। इसी शक के आधार पर सीता ने टांगी से चंद्रकली का गला काटकर हत्या कर दी।आरोपी सीता के कुल 6 बच्चे थे, जिनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका एक बच्चा वर्तमान में कुपोषण से पीड़ित है। बच्चों की लगातार मौत से परेशान होकर सीता को यह…
खैरागढ़ के छुईखदान-संडी इलाके में प्रस्तावित श्री सीमेंट कंपनी के 404 हेक्टेयर खनन और औद्योगिक प्रोजेक्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कंपनी इस परियोजना को क्षेत्र के विकास, रोजगार और सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार का अवसर बता रही है। हाल.पीढ़ियों से खेती पर निर्भर ग्रामीण मानते हैं कि प्लांट लगने से उनकी जमीन बंजर हो जाएगी, प्रदूषण बढ़ेगा और उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। इस बढ़ते विरोध के बीच, श्री सीमेंट कंपनी ने खैरागढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना पक्ष रखा। कंपनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर ग्रामीणों…
बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी की धीमी रफ्तार से किसान आक्रोशित हैं। पहले 16 दिनों में केवल 15 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है, जबकि कुल लक्ष्य 87.92 लाख क्विंटल है। शेष 35 दिनों में 65.72 लाख क्विंटल धान खरीदना बाकी है, जो एक बड़ी चुनौती है।.वहीं, जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन सख्त है। जिले के अलग-अलग केंद्रों से 287 बोरी अवैध धान और 110 नए बारदाने जब्त किए गए। वहीं, एक सहकारी समिति के अध्यक्ष के निवास स्थान से ही बड़ी मात्रा में अवैध धान और नए बोरे बरामद हुए है।किसानों से स्थिति की…