Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The agitation of the Citizen Land Development Forum was postponed. | नागरिक भूमि विकास मंच का आंदोलन स्थगित: नई गाइडलाइन आने तक रजिस्ट्री नहीं, संशोधन न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी – Dhamtari News
Breaking News

The agitation of the Citizen Land Development Forum was postponed. | नागरिक भूमि विकास मंच का आंदोलन स्थगित: नई गाइडलाइन आने तक रजिस्ट्री नहीं, संशोधन न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी – Dhamtari News

By adminDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
067dfaf8 63be 49b6 a010 6a02cf787520 1765201190643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारियों की संघर्ष समिति ने अपना नाम बदलकर ‘नागरिक भूमि विकास मंच’ कर लिया है। मंच ने आठ दिनों से चल रहे अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नई गाइडलाइन में उचित संशोधन नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन शु

.

यह आंदोलन धमतरी के गांधी मैदान में पिछले आठ दिनों से चल रहा था। ‘जमीन कारोबारी संघर्ष समिति’ रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि और नई गाइडलाइन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही थी। सोमवार को आठवें दिन समिति ने आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना नाम बदलकर ‘नागरिक भूमि विकास मंच’ किया और आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

प्रदर्शनकारी रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी और नई गाइडलाइन के विरोध में काला दिवस मना रहे थे और अलग-अलग तरीकों से छत्तीसगढ़ सरकार तक अपनी आपत्ति पहुंचा रहे थे। मंच के अध्यक्ष और सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों के अनुरूप उचित संशोधन नहीं हुए तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।

8581a8c6 ec86 4cd7 8d53 12b927180800 1765201190644

वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे मुद्दे

मंच के सदस्यों ने बताया कि आंदोलन को समाप्त नहीं, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। महापौर रामू रोहरा ने आंदोलन स्थल पर आकर और बाद में अपने कार्यालय में बुलाकर सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने मंच के सदस्यों को अपनी आपत्तियां और सुझाव देने को कहा है।

महापौर ने आश्वासन दिया है कि वे इन मुद्दों को गंभीरता से वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। सदस्यों ने निवेदन किया है कि 31 दिसंबर तक पुरानी गाइडलाइन के अनुसार ही रजिस्ट्री की जाए। केंद्रीय मूल्यांकन समिति की ओर से 31 दिसंबर के बाद लिए गए निर्णय के आधार पर ही नई रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की जाए।

3e99e1c3 096a 45d2 af93 9dd19fd03aaa 1765201190643

जानिए क्या है नाम बदलने की वजह

मंच ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘जमीन कारोबारी संघर्ष समिति’ का नाम बदलकर ‘नागरिक भूमि विकास मंच’ इसलिए किया गया है, क्योंकि यह मामला केवल कारोबारियों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों से भी जुड़ा हुआ है।

नागरिक भूमि विकास मंच के अध्यक्ष रितुराज पवार ने दोहराया कि वर्तमान आंदोलन को केवल स्थगित किया गया है। मंच ने निर्णय लिया है कि नई गाइडलाइन आने तक कोई भी पंजीयन नहीं कराया जाएगा। यदि उचित संशोधन नहीं होते हैं, तो नागरिक भूमि विकास मंच की ओर से फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

d08e433d 2d3d 466a 91fd 463205b56fac 1765201190642

जिला समिति से आपत्तियां-सुझाव मांगे गए

महापौर रामू रोहरा ने बताया की केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री के लिए नई गाइडलाइन उसमें कुछ छोड़ दी गई है। समीक्षा के के बाद कुछ शर्तें हटाई गई और निर्णय लिया गया है कि जिला मूल्यांकन समिति जो आपत्ति और सुझाव आ रहे हैं उसमें अमल करते हुए उसमें निर्णय 31 दिसंबर तक केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जूता कारोबारी ने पटवारी से मिलकर किया फर्जीवाड़ा:खुलेआम घूम रहा कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोपी व्यावसायी, 3 डिसमिल जमीन को रिकार्ड में दिखाया 6

June 17, 2026

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

June 17, 2026

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074510
Views Today : 454
Views Last 7 days : 5969
Views Last 30 days : 10004
Total views : 102535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.