Author: admin

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अपनी वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण गुरुवार को ग्राम हटौद स्थित फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ, जिसमें एसपी भावना गुप्ता सहित कुल 94 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की.इस दौरान एसपी भावना गुप्ता ने एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और 9 एमएम पिस्टल जैसे आधुनिक स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। उन्होंने लक्ष्य पर अपनी मारक क्षमता और निशानेबाजी में उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन किया।एसपी ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन पुलिसकर्मियों की शूटिंग दक्षता को प्रभावी और अद्यतन रखने के लिए किया जाता है। इससे उन्हें अलग-अलग हथियारों के…

Read More

हिन्दू जागरण समिति, रामसागर पारा ने 11 दिसंबर को होने वाले ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के लिए तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को आयोजन स्थल भैंसथान मैदान, अग्रसेन चौक पर भूमिपूजन का कार्यक्रम पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।.भूमि पूजन में समिति के सदस्यों के साथ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के समन्वयक निशांत शर्मा और सह-समन्वयक राजेश अग्रवाल ने भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।11 दिसंबर को विशाल जनसभाआयोजन समिति ने बताया कि, 11 दिसंबर 2025 गुरुवार दोपहर 3:30 बजे…

Read More

कोरबा के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जनजाति गौरव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, संस्कृति, सामाजिक, आध्यात्मिक योगदान, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित था।.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रघुराज सिंह उइके, विशिष्ट अभ्यागत पुष्पराज सिंह ठाकुर, बलराम विश्वकर्मा और दीपक सिंह शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी इसमें सहभागिता की। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जनजातीय गौरव नायक शहीद वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा और रानी दुर्गावती के तैल चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्वलित…

Read More

बिलासपुर शहर के दयालबंद, तोरवा, देवरीखुर्द, सेंदरी, कछार और मंगला जैसे क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। अरपा नदी में पानी का बहाव कम होने के बाद अब बाहरी इलाकों में रात के समय यह गतिविधियां बढ़ गई हैं।.खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी से दोमुंहानी तक अरपा नदी के 17 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण करने पर पाया गया कि जहां पानी नहीं है, वहां रेत की जगह मिट्टी दिखाई देती है। अवैध उत्खनन के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है। रेत की कमी से जल स्तर पर भी असर पड़ रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता के विरोध में मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।.मंगलवार को धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रेड लाइसेंस की आड़ में दोहरे कराधान, नवीनीकरण न होने पर 15% पेनल्टी और सीलिंग की कार्रवाई का विरोध किया। चैंबर ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय व्यापार पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऑनलाइन कंपनियों…

Read More

बिलासपुर में शिक्षित बेरोजगारों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अब 3 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत, बैंकों की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलेगा।.यह सुविधा खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रदान की जा रही है। जो कि ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करता है।इस योजना में अधिकतम 3 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। जबकि सेवा क्षेत्र के लिए यह राशि 1 लाख…

Read More

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग स्कैम में बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB–EOW ने गिरफ्तार आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ शनिवार को अदालत में चालान पेश किया। चावड़ा को नवंबर 2025 में रायपुर से गिरफ्तार किया गया था।.जांच में खुलासा हुआ कि चावड़ा ने लोकसेवकों की ओर से 20 करोड़ रुपए की राशि मिलर्स से वसूली। जिसके ठोस सबूत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम को मिले हैं। ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 01/24 में चावड़ा को अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी बताया गया है।ACB–EOW की जांच के अनुसार, चावड़ा सिर्फ इस स्कैम में ही नहीं, बल्कि विभाग में दर्ज अन्य…

Read More

कोरबा जिले की जीवन रेखा मानी जाने वाली अहिरन नदी गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। कटघोरा क्षेत्र के कसरेंगा में एक राइस मिल संचालक पर नदी में लगातार केमिकल युक्त गंदा पानी छोड़ने का आरोप है, जिससे ग्रामीणों को त्वचा संबंधी बीमारियां हो रही हैं। शिकायत क.स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि राइस मिल संचालक आपत्ति और कई शिकायतों के बाद भी अपनी मनमानी कर रहा है। नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से ग्रामीण बेहद परेशान और आक्रोशित हैं। अहिरन नदी के प्रदूषित पानी का उपयोग करने को मजबूर ग्रामीणों में त्वचा संबंधी रोगों का खतरा तेजी…

Read More

कोरबा जिले में बिलासपुर के निजी ब्लड बैंकों की ओर से बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन आयोजनों पर सख्ती दिखाते हुए एक कैंप को बंद कराया और आयोजकों को फटकार लगाई। ये कैंप ‘हेलमेट पाओ’ जैसे प्रलोभन देकर रक्त एकत्र कर रह.कटघोरा और हरदी बाजार क्षेत्रों में ये शिविर लगाए जा रहे थे। नियमानुसार, दूसरे जिले की संस्थाओं या ब्लड बैंकों को कोरबा में कैंप लगाने के लिए जिला सीएमएचओ से अनुमति लेनी अनिवार्य है।मेडिकल कॉलेज में संचालित ब्लड बैंक के नोडल ऑफिसर डॉ. आरकेएस राठौर ने बताया कि उन्हें बिना अनुमति…

Read More

भिलाई के कल्याण कॉलेज में मंगलवार को भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि व एनएसयूआई के प्रदेश महसाचिव आकाश कनौजिया ने जमकर हंगामा और गुंडागर्दी की। प्राचार्य के केबिन में जबरदस्ती घुसने के साथ ही एनएसयूआई ने प्राचार्य के उपर पर्चा फेंका और नेम प्लेट के उपर स्.आधे घंटे तक प्राचार्य के केबिन में चलता रहा हंगामा।प्राचार्य के टेबल पर बैठकर कहा- कुर्सी से उतरे और बाहर निकलो विधायक प्रतिनिधि ने प्राचार्य विनय शर्मा के करीब पहुंचकर बदत्तमीजी की और उन्हें कुर्सी से उठने और बाहर निकलने को कहा। प्राचार्य केबिन के अंदर आधे घंटे तक यह हाईवोल्टेज हंगामा जारी रहा। प्राचार्य…

Read More