सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है। साथ ही यहां की सड़क का भी निर्माण होना है, लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से सड़क की हालत बदहाल है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
.
रेलवे स्टेशन से मेन गेट के पास से लेकर माल धक्का रोड तक की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। सुबह से लेकर रात तक इस रोड पर लोगों को आना-जाना लगा होता है, लेकिन उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वाहनों के चलने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जो आसपास के रेलवे के घरों में तो जा रहे हैं। साथ ही राहगिरों को भी चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक काम पूरा हो जाना था, लेकिन करीब प्रोजेक्ट करीब 1 साल देर से चल रहा है।

रेलवे स्टेशन रोड पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों का आना जाना लगा होता है
नियमित पानी का छिड़काव नहीं लंबे समय से सड़क का यही हाल है। ऐसे में सोमवार से इसमें गिट्टी और मिट्टी डाल कर गड्ढो को लेबल में किया जा रहा है। जिसके कारण धूल पहले से अधिक उड़ रही है और नियमित रूप से पानी तक का छिड़काव नहीं हो रहा है। हांलाकि बताया जा रहा है कि अब जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू होगा।
लोगों का चलना दुभर हुआ रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य व क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि दीपेश सोलंकी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र का यह काम तकरीबन 1 साल पीछे साल रहा है। अब तक यह बन कर तैयार हो जाना था।
इस रोड पर धूल के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है। कछुआ गति के निर्माण से लोग काफी परेशान हैं। वहीं मालधक्का से स्टेशन तक लोगों का चलना दुभर हो गया है। गुणवत्ता को लेकर भी कई बार सवाल खड़े होते हैं।
<
