छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व महापौर और पार्षदों के लंबित मानदेय को लेकर गाइड लाइन जारी करते हुए इस मामले के निपटारे का आदेश दिया है। 2019 से 2025 की अवधि तक के निगम कार्यकाल के निर्वाचित महापौर और पार्षदों का मानदेय जून 2023.निगम के पूर्व महापौर डा. अजय तिर्की व कांग्रेस से जुड़े 21 पार्षदों ने मानदेय का भुगतान नहीं होने पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 28 नवंबर को आदेश जारी किया था। याचिका की बहस के दौरान नगर पालिका निगम के अधिवक्ता…
Author: admin
बलरामपुर जिले के कुसमी धान खरीदी केंद्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज सुबह लगभग 11 बजे हुई। मृतक किसान की पहचान ग्राम केदली निवासी हरिमोहन एक्का (65) के रूप में हुई है।.जानकारी के मुताबिक, किसान हरिमोहन ट्रैक्टर से खुद ड्राइवर के साथ धान बेचने पहुंचे थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का मानें तो ट्रॉली से धान की 4-5 बोरियां नीचे गिर गई थीं। हरिमोहन एक्का और उनका ड्राइवर इन बोरियों को उठाने के लिए ट्रैक्टर के इंजन और ट्रॉली के बीच पहुंचे थे।इसी…
जनसुनवाई निरस्त होने तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तमनार ब्लाॅक में जेपीएल के प्रस्तावित कोल खदान के विरोध मंे ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से जनसुनवाई करा दी, लेकिन उसके खिलाफ अब ग्रामीण आर्थिक नाकेबंदी कर अपना आंदोलन शुरू कर द.शुक्रवार की दोपहर में लिबरा के CHP चौक पर ग्रामीण इक्ट्ठा होने लगे। इसके बाद यहां आर्थिक नाकेबंदी के लिए जमीन पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि इसमें 10 से अधिक गांव की महिलाएं व पुरूष शामिल हैं।प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं।…
छत्तीसगढ़ की साय सरकार के दो साल पूरे होने वाले है। दो साल के कार्यकाल का लेखा जोखा सीएम विष्णुदेव साय अपने मंत्रीमंडल के साथ मिलकर शुक्रवार 12 दिसंबर की शाम 6 बजे मीडिया के सामने पेश करेंगे। सीएम साय की कॉन्फ्रेंस को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारि.सीएम विष्णुदेव साय।विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि बीते दो सालों में प्रदेश सरकार ने विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के थीम में काम करते हुए छत्तीसगढ़ को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित किया है। अधोसंरचना से लेकर उद्योग, पर्यटन, सुरक्षा और सामाजिक विकास हर क्षेत्र में बड़े फैसले लिए गए हैं और…
सरगुजा जिले में SIR की प्रक्रिया में अब तक 80 हजार मतदाताओं ने फॉर्म नहीं भरा है। यह कुल मतदाताओं की संख्या का करीब 11 प्रतिशत है। SIR की प्रक्रिया के दौरान 24 हजार से अधिक मतदाता अपने घर पर नहीं मिले। माना जा रहा है कि इनमें से अधिकतर मजदूर हैं। अब.सरगुजा जिले में SIR की प्रक्रिया में कुल 6 लाख 74 हजार 980 मतदाताओं के फॉर्म भरे जाने थे। इनमें से 18 हजार 638 मतदाता मृत मिले हैं। इनके नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए हैं। अभियान की दो बार तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद अब…
कोरवा जनजाति की एक महिला ने बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पारिवारिक भूमि की जबरन रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि भू-माफिया उनके पति को नशे का फायदा उठाकर जमीन अपने नाम लिखवाने की कोशिश कर रहे हैं।.दरअसल, वार्ड नंबर-15 वन वाटिका पार्क के पास रहने वाली लालमुनी देवी ने 8 दिसंबर को यह ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पति नशे के कारण सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहते। कुछ भू-माफिया इसका लाभ उठाकर उनकी हक की भूमि (खसरा नंबर 1354/6 और 1442/1) पर कब्जा करने और बहला-फुसलाकर…
रायपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस साल कई बड़े अभियान चलाए। इनमें मिशन रेल सुरक्षा, ऑपरेशन नारकोस, ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते, मिशन जीवन रक्षक, मेरी सहेली पहल जैसे विशेष ऑपरेशन शामिल रहे।.मिशन के तहत नवंबर महीने तक करीब 45 बच्चों का रेस्क्यू किया गया, 21 हजार से अधिक महिलाओं की मदद की गई, 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 60 लाख से ज्यादा का गांजा अब तक जब्त किया गया है।ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के बच्चों का किया गया रेस्क्यूरेलवे ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत 45 लावारिस और घुमंतू…
नगर पंचायत केशकाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर मरम्मत कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य के चलते नगर में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। नागरिकों की सुविधा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने वाहनों के लिए ऑप्शनल र.जगदलपुर से रायपुर की ओर कार और बाइक से यात्रा करने वाले यात्री NH-30 का कार्य पूरा होने तक बटराली-रांधा-उपरमुरवेड-मुरनार रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लगभग 30 किलोमीटर लंबा रोड है, जो मुख्य सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने का प्रभावी विकल्प है।रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए फरसगांव,…
जांजगीर-चांपा जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।.मृतक की पहचान डूमरडीह निवासी विनोद जांगड़े (31) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद जांगड़े सुबह अपने घर से शिवरीनारायण जाने के लिए बाइक से निकला था। वह खेती-किसानी और एक छोटी दुकान चलाता था।इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण…
बिलासपुर के एरमसाही धान खरीदी केंद्र में 28.52 लाख रुपए का धान घोटाला सामने आया है। जांच में केंद्र पर 920 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसके बाद प्राधिकृत अधिकारी को हटा दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी की गई है।.यह अनियमितता कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई औचक जांच के दौरान सामने आई। गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर सहकारिता सीएस जायसवाल, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर और सहकारिता विस्तार अधिकारी गोधुली वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने एरमसाही सहित मस्तूरी के कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया था।जांच के…