Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 920 quintals of paddy was found missing at the paddy procurement center. | धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया: बिलासपुर में प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए, बैंक मैनेजर-सुपरवाइजर को नोटिस जारी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

920 quintals of paddy was found missing at the paddy procurement center. | धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया: बिलासपुर में प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए, बैंक मैनेजर-सुपरवाइजर को नोटिस जारी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
109c2b08 d2b0 4731 890d 0b06ce8a1b30 1765528534644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के एरमसाही धान खरीदी केंद्र में 28.52 लाख रुपए का धान घोटाला सामने आया है। जांच में केंद्र पर 920 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसके बाद प्राधिकृत अधिकारी को हटा दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी की गई है।

.

यह अनियमितता कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई औचक जांच के दौरान सामने आई। गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर सहकारिता सीएस जायसवाल, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर और सहकारिता विस्तार अधिकारी गोधुली वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने एरमसाही सहित मस्तूरी के कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया था।

जांच के दौरान उपार्जन केंद्र एरमसाही के कंप्यूटर ऑपरेटर कांशीराम खुंटे द्वारा धान की बोगस एंट्री करने का खुलासा हुआ। केंद्र में धान की आवक के बिना ही कंप्यूटर में एंट्री कर दी गई थी, जिसका भौतिक सत्यापन में पता चला। इसके अलावा केंद्र में 663 नग नया बारदाना और 5414 नग पुराना बारदाना अधिक पाया गया।

इस पूरे मामले में प्राधिकृत अधिकारी दुर्गा प्रसाद पटेल और समिति ऑपरेटर कांशीराम खुंटे को धान खरीदी में अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर सहकारिता ने कांशीराम खुंटे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने और दुर्गा प्रसाद पटेल को पद से हटाने के आदेश दिए हैं।

e293b12f 9436 4c40 8596 115b7e6eada3 1765528534644

पर्यवेक्षण में लापरवाही, बैंक प्रबंधक-सुपरवाइजर को नोटिस

जिला सहकारी बैंक की मस्तूरी शाखा के प्रबंधक सुशील पनौरे और पर्यवेक्षक वजूर सिंह राज को धान खरीदी के पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन, खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण और संपूर्ण व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।

ca1803e9 4ced 41a5 a941 cac3cd1c4a6f 1765528534642

जिले में अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई जारी

11 दिसंबर 2025 जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 106.8 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत सवा तीन लाख रुपए से अधिक है।

संयुक्त जांच दल की ओर से की गई प्रमुख कार्रवाई:

  • कृषि उपज मंडी समिति, कोटा क्षेत्र अंतर्गत मारुति ट्रेडिंग कंपनी, कोटा के गोदाम से 26 क्विंटल (65 कट्टा) धान
  • कृषि उपज मंडी समिति, बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत दोल राम पटेल, डबरीपारा सरकंडा के गोदाम से 24 क्विंटल (60 कट्टा) धान
  • पटेल किराना स्टोर, उरैयापारा नगई से 24 क्विंटल (60 कट्टा) धान
  • नारायण किराना स्टोर, बैमा से 24 क्विंटल (60 कट्टा) धान
  • ग्राम खैरा पंधी के किराना दुकानदार मदन पटेल के गोदाम से 8.80 क्विंटल (22 कट्टा) धान
e26fe7ec 4084 4700 a5c4 7563641ad36d 1765528534645

33.41 लाख का अवैध धान जब्त, भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य 3100 रुपए दिलाने के लिए राज्य सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। इसके बावजूद कोचिए और दलाल बड़े पैमाने पर अवैध धान संग्रहण कर इसकी खपत करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंडी सचिव राजेंद्र ध्रुव के अनुसार, जिले में अब तक 34 स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई में कुल 1078 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 33,41,800 रुपए है।

गुरुवार को की गई कार्रवाई

  • मारुति ट्रेडिंग कंपनी, कोटा से 26 क्विंटल (65 कट्टा)
  • दोल राम पटेल, डबरीपारा सरकंडा से 24 क्विंटल (60 कट्टा)
  • पटेल किराना स्टोर, उरैयापारा नगई से 24 क्विंटल (60 कट्टा)
  • नारायण किराना स्टोर, बैमा से 24 क्विंटल (60 कट्टा)
  • ग्राम खैरा पंधी में मदन पटेल के दुकान-गोदाम से 8.80 क्विंटल (22 कट्टा) अवैध धान जब्त किया गया।
e58eb1cc 319a 4737 84b2 793fdc10fd71 1765528534643



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.