Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korwa tribe woman appeals to the collector | कोरवा जनजाति की महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पति को नशे में जमीन लिखवाने की साजिश, रजिस्ट्री रोकने की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Korwa tribe woman appeals to the collector | कोरवा जनजाति की महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पति को नशे में जमीन लिखवाने की साजिश, रजिस्ट्री रोकने की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c9df8296 310a 42ca 8519 6c8cdf378f90 1765532648280
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c9df8296 310a 42ca 8519 6c8cdf378f90 1765532648280

कोरवा जनजाति की एक महिला ने बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पारिवारिक भूमि की जबरन रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि भू-माफिया उनके पति को नशे का फायदा उठाकर जमीन अपने नाम लिखवाने की कोशिश कर रहे हैं।

.

दरअसल, वार्ड नंबर-15 वन वाटिका पार्क के पास रहने वाली लालमुनी देवी ने 8 दिसंबर को यह ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पति नशे के कारण सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहते। कुछ भू-माफिया इसका लाभ उठाकर उनकी हक की भूमि (खसरा नंबर 1354/6 और 1442/1) पर कब्जा करने और बहला-फुसलाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर रहे हैं।

पहले भी नशे में कराई गई कई संदिग्ध रजिस्ट्रियों का दावा

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कुछ व्यक्तियों ने उनके पति को नशा देकर 5-6 रजिस्ट्रियां करवा ली थीं, जिनकी बिक्री राशि आज तक परिवार को नहीं मिली। उन्होंने भुइंया पोर्टल पर दर्ज नामांतरण प्रविष्टि आईडी का भी उल्लेख किया, जो उनके अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में संपन्न हुई थीं। लालमुनी देवी ने कहा कि वे और उनका परिवार अनपढ़ और सीधे-साधे आदिवासी हैं।

भूमि खोने पर बेघर होने की आशंका जताई

यदि वर्तमान भूमि भी रजिस्ट्री हो गई तो उनका परिवार बेघर होकर सड़क पर आ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कोरवा जनजाति की सुरक्षा और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए उनकी शेष संपत्ति को भू-माफियाओं से बचाया जाए और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। महिला ने जोर दिया कि प्रशासन का दायित्व है कि वह इस जनजातीय समाज की चल-अचल संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.