गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। ग्राम तंवाडबरा में दबिश देकर 9 पेटी अवैध गोवा व्हिस्की जब्त की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।.यह कार्रवाई अमरेश्वर मंदिर के पीछे स्थित आरोपी बृजलाल बैगा के कमरे में की गई। मौके से बृजलाल बैगा को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई 9 पेटी गोवा व्हिस्की में कुल 450 पाव थे, जिनकी मात्रा 81.0 बल्क लीटर है। यह शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए वैध है।जब्त मदिरा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के…
Author: admin
दुर्ग पुलिस ने MCX में 3 से 7% मासिक मुनाफे का झांसा देकर 49.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को ओडिशा गिरफ्तार है। वह संबलपुर के भानुपाली का रहने वाला है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड जेल भेज दि.नेवई थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को खुद को MCX कंपनी से जुड़ा हुआ बताकर ठगा। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने फर्जी बॉन्ड पेपर दिए और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवा लिए। कुछ समय बाद जब वादा किया गया लाभांश…
दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार तड़के फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों से कुल 66 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्थायी और गिरफ्तारी वारंट वाले अपराधी शामिल हैं। सभी को फिंगरप्रिंट प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश क.पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अदालती मामलों में बार-बार गैरमौजूद रहने वाले 26 स्थायी वारंटी और आपराधिक मामलों से संबंधित 40 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इस तरह कुल 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा।अभियान की सफलता के बाद, पुलिस अब फरार वारंटियों की डिजिटल निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की योजना बना रही…
बिलासपुर में गुरुवार देर रात हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के खपराखोल गांव की है।.जानकारी के अनुसार, किसान लेढ़वाराम यादव ने खेत से धान की मिंजाई कराई थी। जिसे उन्होंने घर के खुले आंगन में रखा था। धान की रखवाली के लिए उनकी पत्नी कुमारी बाई (53) और बेटा दुर्गाप्रसाद (12) टेंटनुमा आश्रय बनाकर वहीं सो रहे थे।हाथी ने हाथी ने बेटे दुर्गाप्रसाद को भी रौंद दिया।हाथियों ने एक और…
अवैध कोल वसूली का मुख्य आरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ अवैध कोल वसूली के मामले में राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध कोल वसूली को फर्जी कंपनियों और हवाला के जरिए कोल घोटाले के आरोपियों तक पहुंचाता था। आरोपी पिछले 5 साल से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।.जैन को रायपुर कोर्ट से EOW की टीम ने गिरफ्तार किया। यहां उसे स्पेशल कोर्ट में न्यायधीश नीरज शर्मा के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने जैन को आठ दिन यानी 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।आरोपी पेशे से CA है और लोगों…
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने के लगाए आरोप।भिलाई नगर की मतदाता सूची में बिलासपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम जोड़ दिया गया था। मामला सामने आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने त्रुटि सुधार करते हुए उनका नाम बिलासपुर में जोड़ने की बात कही है। जिसके बाद कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने निर्वाचन.विजय केशरवानी का कहना है कि भाजपा, निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। उन्होंने इसे लिपिकीय गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश बताया।मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म बीएलओ को…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले लगभग तीन महीनों से जंगली जानवरों, खासकर भालुओं के विचरण से लोगों में भय का माहौल है। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भालू के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग पर भालुओं को पकड़ने में निष्क्रियता का आरोप.नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से डीएफओ को हटाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने तत्काल डीएफओ के तबादले की मांग की है। धर्मेंद्र पटवा का कहना है कि डीएफओ के कारण भाजपा की बदनामी हो रही है।मादा भालू अपने दो शावकों के साथ घूम रहीदरअसल,…
बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों के लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किय गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा गांव की है।.जानकारी के मुताबिक, लच्छी माड़वी (24) जंगल में गाय चराने गई थी। जंगल के रास्ते पर चलते हुए वह नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचे।घायल महिला को प्राथमिक…
AAP ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चे.AAP ने सरकार पर आरोप लगाया है कि इस साल गिरदावरी में कई किसानों का रकबा कम कर दिया गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने में भी किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़…
कोरबा के दीपका स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के शाखा दफ्तर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। इस घटना में दफ्तर के फर्नीचर, दराज और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पाने मे.यह घटना कटघोरा रोड, दीपका स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में गुरुवार रात करीब 12:30 बजे हुई। आग लगने के बाद दफ्तर में लगा सायरन बजने लगा, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि दफ्तर से आग की तेज लपटें उठ…