Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Manipulation of revenue records…Patwari and 2 others arrested | राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी…पटवारी समेत 2 गिरफ्तार: बलरामपुर में भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Manipulation of revenue records…Patwari and 2 others arrested | राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी…पटवारी समेत 2 गिरफ्तार: बलरामपुर में भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b6b01308 c4fb 4d2c a333 86960585d007 1765700070987
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b6b01308 c4fb 4d2c a333 86960585d007 1765700070987

बलरामपुर-रामानुजगंज में सरकारी और निजी जमीन के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर धान बिक्री के मामले में पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिन से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कुल 29.008 हेक्टेयर शासकीय और निजी भूमि के रिकॉर्ड में धोखाधड़ी की। उन्होंने षड्यंत्र रचकर भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि हल्का पटवारी अजेंद्र टोप्पो और वीरेंद्र गुप्ता ने अपनी पटवारी आईडी का दुरुपयोग किया।

फर्जी तरीके से भूमि रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का आरोप

उन्होंने फर्जी तरीके से वीरेंद्र गुप्ता और उसके परिवार के सदस्यों का नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज कराया। जिसका उद्देश्य धान बिक्री का फायदा उठाना था। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित जांच और मामला दर्ज किया

मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेंद्र गुप्ता (28 वर्ष, निवासी कोटडीह, हाल मुकाम चौकी डवरा) और अजेंद्र टोप्पो (46 वर्ष, निवासी जमुनिया, थाना राजपुर) शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई और न्यायिक रिमांड

डवरा पुलिस चौकी में धारा 318, 319, 336, 338, 340 और 61 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है और इसमें अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074932
Views Today : 12
Views Last 7 days : 2658
Views Last 30 days : 9078
Total views : 103020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.