सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई जा रही हीरक जयंती के अवसर पर भिलाई में रविवार को जंयती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025 का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सुरक्षा बलों के
.

भिलाई के जयंती स्टेडियम में हुआ आयोजन।
बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग इस जन-दौड़ में भिलाई के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी, जवान और खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में दौड़ में शामिल हुए।

सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।
दो वर्गों में हुई दौड़ की प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर दौड़ आयोजित की गई। दौड़ का शुभारंभ बीएसएफ के डीआईजी (पीएसओ) गिरधारी लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, आईजी, सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ ने विजेताओं को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ हर वर्ष अपने स्थापना दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित किया जा सके।

महिला वर्ग में 5 किलोमीटर की हुई प्रतियोगिता।
फिट रहने का दिया संदेश आईजी आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि फिट रहना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे व्यक्ति की कार्यक्षमता, ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने की अपील की।
डायमंड जुबली रन-2025 के परिणाम
पुरुष वर्ग (10 किलोमीटर) प्रथम स्थान – आशुतोष बिंद द्वितीय स्थान – सुरेश कुमार तृतीय स्थान – विवेक प्रसाद
महिला वर्ग (5 किलोमीटर): प्रथम स्थान – रूखमणि साहू द्वितीय स्थान – नीता सलाम तृतीय स्थान – शीतल कुशवाहा
<
