Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CRPF opens new operational base camp in Bijapur | CRPF ने बीजापुर में नया ऑपरेशनल बेस कैंप खोला: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बढ़ी चौकसी – Bijapur News
Breaking News

CRPF opens new operational base camp in Bijapur | CRPF ने बीजापुर में नया ऑपरेशनल बेस कैंप खोला: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बढ़ी चौकसी – Bijapur News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4A3B7CC5 6CAF 450C 9487 C660EC89D7E7 1765705286506
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर स्थित घोर नक्सल प्रभावित कमलापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक नया ऑपरेशनल बेस कैंप स्थापित किया है। 13 दिसंबर को सीआरपीएफ की 229 बटालियन ने यह कैंप छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी

.

कमलापुर, मरुडबाका, तुमरेल, पावरगुड़ा और रेखापल्ली जैसे इलाके दशकों से नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र में कैंप की स्थापना नक्सल उन्मूलन और शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

193EC638 FC89 464F B4CB 73B5B6F8D2FD 1765705278557

ग्रामीणों को कैंप के लाभों की दी जानकारी

इस कैंप का उद्घाटन सीआरपीएफ आईजी रेंज बीजापुर ने किया। उन्होंने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना और किसी भी चुनौती पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इससे नक्सलवाद से पीड़ित स्थानीय जनता को राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी।

उद्घाटन के बाद, आईजी बीजापुर ने कमलापुर गांव का दौरा किया। एसडीओपी आवापल्ली ने एक चलित थाना आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कैंप के लाभों के बारे में बताया और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा विकास का आश्वासन दिया।

उच्च प्रशिक्षित जवानों की तैनाती

229 बटालियन के चिकित्सा दल ने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों की जांच की गई और दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों को बताया गया कि वे चिकित्सा सहायता के लिए कैंप से संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए कैंप में तीन-स्तरीय व्यवस्था की गई है, जिसमें सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी शामिल है। यहां तैनात जवान उच्च प्रशिक्षित हैं।

22A43392 7E7D 4CD4 B828 A779541B4EBC 1765705282921

कई क्षेत्रों में कैंप खुलने से नक्सली प्रभाव हुआ कम

बता दें कि 229वीं बटालियन ने पहले भी सिलगेर, पूर्तकेल और गुड़पेटा जैसे क्षेत्रों में नक्सल प्रभाव को कम करने में सफलता हासिल की है। कमलापुर कैंप से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की एक नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

इस अवसर पर 229 बटालियन कमांडेंट ब्रजेश कुमार सिंह, 206 कोबरा बटालियन कमांडेंट पुष्पेंद्र सिंह, 210 कोबरा बटालियन कमांडेंट अशोक और 153 बटालियन कमांडेंट अमित कुमार सहित कई सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में 229 बटालियन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी मुख्तियार सिंह और एसडीओपी आवापल्ली तिलेश्वर कुमार यादव भी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074932
Views Today : 12
Views Last 7 days : 2658
Views Last 30 days : 9078
Total views : 103020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.