मनेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली अदिति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्हें रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा 5,000 रुपए का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया थ
.
यह कार्यक्रम जनवरी 2023 में आयोजित हुआ था। हालांकि, एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अदिति को यह पुरस्कार राशि आज तक नहीं मिली है। परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी राशि जल्द से जल्द जारी की जाए।

जनवरी 2023 में मिला था चेक। आज तक राशि नहीं मिली।
राशि जल्द से जल्द जारी करने की अपील
पुरस्कार राशि न मिलने और इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त न होने से अदिति और उनके परिजन निराश हैं। उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और लंबित राशि जारी करने की गुहार लगाई है।
परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद अदिति ने छत्तीसगढ़ कहानी लेखन प्रतियोगिता में दोबारा भाग नहीं लिया है। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का मनोबल प्रभावित होता है।
यदि यह राशि समय पर मिल जाती, तो बच्चे का उत्साह बढ़ता और उसे आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से इस राशि को जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है।

अदिति अग्रवाल ने लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।
<
