Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal coal mining on Korba border | कोरबा सीमा पर अवैध कोयला खनन: पतुरियादांड जंगल से कोयले से भरा ट्रक जब्त, वन विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई – Korba News
Breaking News

Illegal coal mining on Korba border | कोरबा सीमा पर अवैध कोयला खनन: पतुरियादांड जंगल से कोयले से भरा ट्रक जब्त, वन विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई – Korba News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bb39fb7a e2ad 4a25 adff c8a42cdf02ec 1765702358353
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले से सटे मोरगा-सरगुजा सीमा पर पतुरियादांड जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शनिवार रात कोयला खुदाई कर कोयला लोड कर ले जाने की कोशिश की।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह प्रयास विफल कर दिया गया। इ

.

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ कोयला तस्कर पतुरियादांड जंगल में पहुंचे और अवैध रूप से कोयले की खुदाई करने लगे। उन्होंने खुदाई किए गए कोयले को एक ट्रक में लोड कर लिया और भागने की कोशिश की। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर ग्रामीण और वनकर्मी जंगल की ओर तस्करों को पकड़ने के लिए रवाना हुए। तस्करों को देखकर वे ट्रक लेकर भागने लगे। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और मोरगा चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर पीछा करने के बाद ट्रक को रोक लिया।

d53aa2d3 af71 40b2 90d4 7ada54f72ed5 1765702329168

ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ

जब्त ट्रक में भारी मात्रा में कोयला भरा हुआ था। ट्रक में चालक और एक हेल्पर मौजूद थे, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम के साथ रवाना हुए और वाहन को पकड़ा गया, जिसे बाद में वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

रेंजर ने की मामले की पुष्टि

कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पतुरियादांड में सूचना पर कार्रवाई कर ट्रक को पकड़ा गया। चालक और हेल्पर से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जो ग्रामीणों की भनक लगने पर मौके से फरार हो गए।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए कोयला तस्कर अंबिकापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और आशंका है कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जंगल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे जंगल में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, यहां तक कि पेड़ काटने का भी विरोध करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मितानिनों का मानदेय वृद्धि,संविलियन की मांग को लेकर प्रदर्शन:कोरबा सहित छत्तीसगढ़ में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रखने का अल्टीमेटम

June 25, 2026

28 नालों का प्लान-तैयार,फाइलों में अटका 100 करोड़ का प्रोजेक्ट:जल निकासी योजना पर शुरू नहीं हुआ काम, मेयर बोलीं-सर्वे बाद तैयार होगी रिपोर्ट

June 25, 2026

स्टेट गैरेज चुनाव में गाड़ियों के पार्ट्स बने चुनाव चिन्ह:स्टेरिंग-टायर के बीच अध्यक्ष पद पर मुकाबला, 26 साल में पहली बार मतदान से चुनाव

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075535
Views Today : 875
Views Last 7 days : 2772
Views Last 30 days : 10734
Total views : 105342
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.