मंगलवार की रात को 2 हाथी धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे, जिसका सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बीते दो रातों से हाथी धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान की बोरियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाथी धान को नुकसान प.जानकारी के अनुसार, बंगुरसिया के जंगल से मंगलवार रात को दो हाथी भोजन की तलाश में धान खरीदी केंद्र में घुस आए। इस दौरान हाथियों ने 9 बोरियां धान खाईं और कई बोरियों को फैलाकर नुकसान…
Author: admin
भिलाई में महिला की हत्या के आरोपी और मदद करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन-पार्टनर ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ शराब पार्टी की। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए प्रेमी ने उसे थप्पड़ मारा, गला दबाया, फिर सिर दीवार पर पटक दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।.इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के कपड़े उतारे और चूल्हे में जला दिया। शव घुटनों से मोड़कर प्लास्टिक के रस्सी के बांध दिया। जिससे शव छोटा हो गया। उसके बाद प्लास्टिक की बोरी में शव…
रायपुर4 घंटे पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
बलौदाबाजार जिले में संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती मनाई गई। ग्राम सुहेला में आयोजित जयंती समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक पंथी नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मंत्री वर्मा युवाओं के साथ श.टंकराम वर्मा ने गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को याद किया। उन्होंने लोगों से उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। टंकराम वर्मा ने समाज के सभी वर्गों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को गुरु घासीदास बाबा की जयंती की बधाई-शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने ‘मनखे मनखे एक समान’ जैसे सिद्धांतों…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने पहुंचे जमानत पर रिहा तीन युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में बीच-बचाव कर रहे दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के.घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे वार्ड क्रमांक 24 स्थित खेल मैदान में कुछ दिन पहले हुए मारपीट के मामले में मुचलके पर रिहा हुए आरोपी एक स्कूटी से पहुंचे। आरोपियों ने पीड़ित चुम्मन ठाकुर को एफआईआर वापस लेने के लिए धमकाते हुए…
धमतरी में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल का स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में उनके प्रथम आगमन पर बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।.दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में प्रदेश में अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा और प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में धमतरी जिले के शुभम जायसवाल को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद शुभम जायसवाल का धमतरी में यह पहला आगमन…
सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जे.डी. फार्म हाउस में देर रात पार्टी कर हुल्लड़बाजी करने वाले 22 युवकों-युवतियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, फार्म हाउस में 15 लड़के और 7 लड़कियां देर रात पार्टी करते हुए हंगामा.पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवकों-युवतियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा करते रहे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला जेल में गुरु घासीदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जेल के विचाराधीन कैदियों ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया और बाबा गुरु घासीदास के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया।.बंदियों ने जेल में स्थापित जैतखाम पर श्वेत ध्वजा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान विचाराधीन बंदियों को प्रसाद के रूप में खीर, पूड़ी, हलवा और सब्जी वितरित की गई। जेल के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी बंदियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और गुरु घासीदास के संदेशों पर चलने का संकल्प लिया।सहायक जेल अधीक्षक एन.के. डहरिया ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य…
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बाघ के शिकार मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बाघ के अंग बरामद किए गए हैं। डीएफओ डीपी साहू के मुताबिक, सभी आरोपी भैसामुंडा कैलासपुर के रहने वाले हैं।.इस मामले में पुलिस ने भैसामुंडा की सरपंच सिस्का कुजूर (37 साल) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच के पास से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। बाघ की मौत के मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर जेल…
ओड़िसा के धान को रायगढ़ के धान खरीदी केन्द्र में खफाने से पहले पकड़ लिया गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ओड़िसा का धान खफाने के लिए अवैध रूप से उसका परिवहन किया जा रहा था। तभी संयुक्त जांच दल ने उसे पकड़ लिया और 120 कट्टा धान जब्त किया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।.लैलूंगा के पदस्थ खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि देरा रात संयुक्त जांच टीम द्वारा पाकरगांव से लैलूंगा मार्ग पर औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान दो पिकअप वाहनों रोका गया। जांच में…