![]()
सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जे.डी. फार्म हाउस में देर रात पार्टी कर हुल्लड़बाजी करने वाले 22 युवकों-युवतियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, फार्म हाउस में 15 लड़के और 7 लड़कियां देर रात पार्टी करते हुए हंगामा
.
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवकों-युवतियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा करते रहे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि इस हुल्लड़बाजी से आसपास के लोगों में नाराजगी थी।
पुलिस ने जे डी फार्म के संचालक अमन दुलानी उम्र 29 साल निवासी डॉल्फिन प्लाजा दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर के खिलाफ भी थाना विधानसभा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया है।
अन्य गिरफ्तार युवक-युवतियां
- देवेन्द्र साहू पिता परसराम साहू उम्र 27 साल निवासी टेकारी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
- गौरव जोशी पिता दिनेश्वर जोशी उम्र 28 साल निवासी करबला पारा चौबे कालोनी थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
- वैभव पाठक पिता सियाराम पाठक उम्र 20 साल निवासी चंगोराभाठा गणपति विहार कालोनी थाना डीडी नगर जिला रायपुर।
- मनीष वर्मा पिता गणेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर।
- निखिल वर्मा पिता द्वारिका वर्मा उम्र 21 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर
- जय प्रकाश महेश्वरी पिता सगुनदास महेश्वरी उम्र 19 साल निवासी भुरकोनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
- दीपक धीवर पिता संजय धीवर उम्र 28 साल निवासी छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
- विकास दास मानिकपुरी पिता विरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी कुन्द्रापारा सुखवारी बाजार गुढियारी थाना गुढियार जिला रायपुर।
- रितिक मिश्रा पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जीवन विहार तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
- रुपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी प्रोफेशर कालोनी सादना भवन के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
- तनजीत प्रित सिंह पिता इंदर पाल सिंह उम्र 22 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
- आलोक धर दीवान पिता स्व० नागेन्द्र दीवान उम्र 25 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
- शिवम आर्या पिता स्व० नेहरु लाल आर्या उम्र 28 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
- हरिओम दूबे पिता लक्ष्मीकांत दूबे उम्र 26 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
- देवांश ठाकुर पिता टिकेन्द्र ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर थाना डी डी नगर जिला रायपुर।
- 07 महिला।
<
